फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Fatima Sana fined for send-off gesture after dismissing Shafali Verma Womens Asia cup IND vs PAK

महिला एशिया कप: पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर क्यों चला आईसीसी का चाबुक? लगा जुर्माना; भारत से जुड़ा मामला

Mon, 07 Sep 2026 04:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Sep 2026 04:27 PM IST
सार

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर भारत के खिलाफ महिला एशिया कप मुकाबले में शफाली वर्मा को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला। यह 24 महीने में उनका दूसरा अपराध है।

विज्ञापन
Fatima Sana fined for send-off gesture after dismissing Shafali Verma Womens Asia cup IND vs PAK
फातिमा सना को ऐसा करना पड़ा भारी - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को भारत के खिलाफ महिला एशिया कप मुकाबले में शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद किया गया इशारा भारी पड़ गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने फातिमा पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जुड़ गया है। फातिमा को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह अनुच्छेद किसी बल्लेबाज के आउट होने के बाद ऐसे शब्दों, हरकतों या इशारों से संबंधित है, जो उसे अपमानित करें या आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकते हैं।
विज्ञापन

शेफाली को आउट करने के बाद किया था पवेलियन का इशारा
यह घटना भारत की पारी के दौरान हुई। शफाली वर्मा ने भारतीय पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की थी, लेकिन फातिमा सना की गेंद पर उन्होंने वापस गेंदबाज की ओर आसान कैच दे दिया। यह फातिमा का छठी गेंद पर पहला विकेट था। कैच पूरा करने के बाद फातिमा ने शफाली की ओर से पवेलियन की तरफ इशारा किया। इसी व्यवहार को लेकर आईसीसी ने कार्रवाई की। फातिमा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 महीने में दूसरी गलती
यह पिछले 24 महीनों में फातिमा का दूसरा अपराध है। इससे पहले उन्हें 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान एक डिमेरिट अंक मिला था। इस नए डिमेरिट अंक के साथ फातिमा के कुल डिमेरिट अंक दो हो गए हैं। आईसीसी की लेवल-1 की ऐसी गलतियों के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार है, जबकि अधिकतम 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।
विज्ञापन

गेंद से फातिमा ने किया था अच्छा प्रदर्शन
भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान को हालांकि बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट कर दिया था। फातिमा ने गेंद से पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और तीन विकेट हासिल किए। उनका पहला विकेट शफाली वर्मा का था, जिन्होंने भारत के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में तेजी से रन बनाने की कोशिश की थी। पाकिस्तान के पास अब इस हार से उबरने के लिए ज्यादा समय नहीं है। टीम को महिला एशिया कप में अपना अगला मुकाबला सोमवार को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेलना है। इस मैच में जीत पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed