{"_id":"5ed0e36e95ffec383059e5f3","slug":"rohit-sharma-ability-to-handle-pressure-made-him-most-successful-ipl-captain-says-vvs-laxman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दबाव झेलने की क्षमता ने रोहित को बनाया आईपीएल का सबसे सफल कप्तान'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'दबाव झेलने की क्षमता ने रोहित को बनाया आईपीएल का सबसे सफल कप्तान'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 29 May 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि रोहित शर्मा का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कप्तान के तौर सफलता का सबसे बड़ा कारण दबाव की परिस्थितियों में भी शांत चित बने रहना है। मुंबई इंडियंस के 33 वर्षीय कप्तान रोहित ने अब तक आईपीएल में चार खिताब जीते हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से एक खिताब अधिक है। इससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।
2 of 4
वीवीएस लक्ष्मण
लक्ष्मण ने याद किया कि डेक्कन चार्जर्स की तरफ से पहले आईपीएल में खेलते हुए रोहित एक बल्लेबाज और नेतृत्वकर्ता के रूप में कैसे बेहतर बने। उन्होंने एक स्पोर्ट्स शो क्रिकेट कनेक्ट में कहा, ‘वह डेक्कन चार्जर्स की टीम में रहते हुए ही नेतृत्वकर्ता बन गए थे। जब वह पहले साल आए तो काफी युवा थे और तब वह टी-20 विश्व कप में ही खेले थे। उन्हें भारत की तरफ से पदार्पण किए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था।’
3 of 4
रोहित शर्मा और लसिथ मलिंगा
- फोटो : पीटीआई
लक्ष्मण ने कहा कि हमारी टीम आईपीएल के पहले सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन रोहित ने बेहतरीन खेल दिखाया था। उन्होंने जिस तरह से मध्यक्रम में दबाव में बल्लेबाजी की वह शानदार था। रोहित आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 188 मैचों में 31.60 की औसत से 4898 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 109 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुंबई इंडियंस
लक्ष्मण ने कहा कि प्रत्येक मैच और हर एक सफलता के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया। वह कोर ग्रुप में शामिल हो गए। वह युवाओं की मदद करते और अपने विचार रखते। यह उनकी नेतृत्वक्षमता के शुरुआती लक्षण थे। उन्होंने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण दबाव की परिस्थितियों से पार पाना था, क्योंकि इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करके उन्होंने साबित किया था और वह निरंतर बेहतर बनते रहे। यही वजह है कि वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।