फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku-Priya 10 Photos: प्रवीण-भुवी और पीयूष से लेकर अखिलेश-डिंपल तक, रिंकू-प्रिया की सगाई में पहुंचे ये दिग्गज

Mon, 09 Jun 2025 09:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Jun 2025 09:59 AM IST
सार

मुख्य भोजन में भारतीय व्यंजन ही बनाए गए। इस खास कार्यक्रम के मेनकोर्स में मलाई कोफ्ता, कढ़ाई पनीर और विभिन्न प्रकार की मिक्स चाइनीज स्टार्टर में मंचूरियन, स्प्रिंग रोल नूडल्स दिया गया। खास रूप से कुहाड़ा नाम का एक नारियल ड्रिंक भी मेहमानों को पिलाया गया।

विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Engagement 10 Photos: From Praveen Kumar to Bhuvneshwar and Piyush Chawla to Akhilesh
पीयूष, रिंकू-प्रिया और प्रवीण - फोटो : Amar Ujala/Instagram

भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की मछली शहर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की रविवार को लखनऊ में सगाई हुई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आयोजित भव्य सगाई समारोह में क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल हुई। क्रीम कलर की शेरवानी पहने रिंकू सिंह और हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में सजी प्रिया कार्यक्रम में मौजूद लोगों की मुबारकबाद और अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर पहुंचे और उन्होंने एक—दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस दौरान प्रिया खासी भावुक नजर आईं।

Rinku Singh Priya Saroj Engagement 10 Photos: From Praveen Kumar to Bhuvneshwar and Piyush Chawla to Akhilesh
रिंकू प्रिया - फोटो : instagram

प्रिया सरोज के पिता और जौनपुर की केराकत सीट से सपा के विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने बताया कि इस अवसर पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, पार्टी मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और मोहिबुल्लाह नदवी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा राज्यसभा सदस्य अभिनेत्री जया बच्चन और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार और पीयूष चावला समेत अनेक हस्तियां मौजूद थीं।

Rinku Singh Priya Saroj Engagement 10 Photos: From Praveen Kumar to Bhuvneshwar and Piyush Chawla to Akhilesh
रिंकू-प्रिया - फोटो : instagram

प्रिया सरोज के चाचा भगवती चंद सरोज ने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों के परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और आमंत्रित विशिष्ट लोग मौजूद थे। अयोध्या से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने रिंकू और प्रिया की सगाई पर उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रसाद ने कहा कि उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की जिस तरह से उनका नाम पूरे देश में अपने-अपने क्षेत्र में योगदान के लिए फैला है वह और भी व्यापक रूप से फैले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Engagement 10 Photos: From Praveen Kumar to Bhuvneshwar and Piyush Chawla to Akhilesh
क्रिकेटर प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार और पीयूष चावला। - फोटो : अमर उजाला

प्रवीण कुमार ने रिंकू और प्रिया को सगाई की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इस खास कार्यक्रम में शाकाहारी व्यंजन ही परोसे गये। जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती और बनारसी आलू दम, लखनऊ की प्रसिद्ध गुलाब की ठंडी खीर और अचारी सिगार रोल विशेष रूप से मेन्यू में शामिल था।

विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Engagement 10 Photos: From Praveen Kumar to Bhuvneshwar and Piyush Chawla to Akhilesh
समारोह में अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत अन्य गेस्ट - फोटो : अमर उजाला

मुख्य भोजन में भारतीय व्यंजन ही बनाए गए। इस खास कार्यक्रम के मेनकोर्स में मलाई कोफ्ता, कढ़ाई पनीर और विभिन्न प्रकार की मिक्स चाइनीज स्टार्टर में मंचूरियन, स्प्रिंग रोल नूडल्स दिया गया। खास रूप से कुहाड़ा नाम का एक नारियल ड्रिंक भी मेहमानों को पिलाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed