{"_id":"64f96271ad6d70a0390e4ff0","slug":"report-after-odi-world-cup-2023-head-coach-rahul-dravid-might-not-renew-contract-split-coaching-considered-2023-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Report: विश्व कप के बाद कोच का पद छोड़ सकते हैं राहुल द्रविड़, दो कप्तान के बाद अलग-अलग कोच रखने पर भी विचार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Report: विश्व कप के बाद कोच का पद छोड़ सकते हैं राहुल द्रविड़, दो कप्तान के बाद अलग-अलग कोच रखने पर भी विचार
Thu, 07 Sep 2023 11:13 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:13 AM IST
सार
विश्व कप के तुरंत बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका (अवे) और इंग्लैंड (होम) के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में द्रविड़ को रेड बॉल क्रिकेट के कोच के तौर पर जारी रखा जा सकता है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे विश्व कप 2023 का आगाज पांच अक्तूबर से होना है। भारतीय टीम 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेगी। रोहित शर्मा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम का एलान भी हो चुका है। इस बार रोहित और कोच राहुल द्रविड़ की जोड़ी से भारत को 2011 के बाद पहली बार विश्व कप जिताने की जिम्मेदारी होगी। हालांकि, विश्व कप से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ विश्व कप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनका दो साल का कॉन्ट्रैक्ट विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है। ऐसे में वह इस पद से हट सकते हैं।
राहुल द्रविड़ और जय शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अलग-अलग कोच रखने पर हो रहा है विचार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने द्रविड़ से भारत को चैंपियन बनाने और आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की मांग रखी है और सेमीफाइनल तक पहुंचने को भी टीम इंडिया की कामयाबी नहीं मानी जाएगी। अगर टीम इंडिया खिताब नहीं जीतती है तो विश्व कप के बाद बोर्ड एक बार फिर हेड कोच की तलाश कर सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि द्रविड़ कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू करने पर विचार करते हैं या नहीं। इतना ही नहीं, दो अलग-अलग कप्तान के बाद दो अलग-अलग कोच रखने पर भी विचार हो रहा है। ऐसे में द्रविड़ को एक फॉर्मेट में कोच के रोल में जारी भी रखा जा सकता है।

टेस्ट टीम के कोच रह सकते हैं राहुल द्रविड़
विश्व कप के तुरंत बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका (अवे) और इंग्लैंड (होम) के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में द्रविड़ को रेड बॉल क्रिकेट के कोच के तौर पर जारी रखा जा सकता है। अगले वर्ल्ड कप साइकिल में भी बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए रेड बॉल और व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए अलग-अलग कोच रखने पर विचार कर सकता है। यह ठीक वैसा ही होगा जैसा इंग्लैंड क्रिकेट में मौजूदा समय में है। टेस्ट में इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम हैं, जबकि व्हाइट बॉल क्रिकेट में मैथ्यू मॉट इंग्लैंड के कोच का दायित्व संभाल रहे हैं।

हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा
- फोटो : अमर उजाला
वनडे-टी20 की जिम्मेदारी किसी अलग कोच को
द्रविड़ को भारी वर्कलोड से राहत देकर उन्हें टेस्ट की तरफ शिफ्ट किया जा सकता है, वहीं वनडे-टी20 की जिम्मेदारी उस कोच को दी जा सकती है जो टी20 का भी जानकार हो। आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कोचिंग कर रहे आशीष नेहरा से भी इसको लेकर बातचीत की जा सकती है। नेहरा की देखरेख में गुजरात की टीम 2022 आईपीएल में विजेता बनी थी, जबकि 2023 में टीम फाइनल तक पहुंची। हालांकि, नेहरा से जब टीम इंडिया के कोच के रोल के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी बिल्कुल इच्छा नहीं है। नेहार का कॉन्ट्रैक्ट गुजरात के साथ 2025 में समाप्त हो रहा है।

राहुल द्रविड़, अजीत अगरकर और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल विश्व कप पर टीम मैनेजमेंट का ध्यान
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न बताने के शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया- मान लीजिए कि भारत विश्व कप जीतता है, तो द्रविड़ खुद कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू कराना नहीं चाहेंगे, क्योंकि वह अपने कार्यकाल को हाई नोट पर समाप्त करना चाहेंगे। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो विश्व कप के बाद बीसीसीआई को अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच रखने के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। उन्हें राहुल को रेड बॉल कोच बने रहने के लिए कहना चाहिए। इस समय, चाहे वह द्रविड़ हों या बोर्ड के शीर्ष अधिकारी, वे पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे।