फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: 'फैंस को एक मैसेज देना जरूरी', गंभीर के 'दोस्ती बाहर रहनी चाहिए' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का जवाब

Thu, 07 Sep 2023 08:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Sep 2023 08:48 AM IST
सार

भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने दोनों देशों के खिलाड़ियों की दोस्ती को लेकर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि मैच के दौरान सिर्फ मैच पर फोकस रहना चाहिए और दोस्ती मैदान के बाहर दिखानी चाहिए। अब इस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Asia Cup 2023: Shahid Afridi Reply to  Gautam Gambhir on onfield India-Pakistan Players Friendship, Video
शाहिद अफरीदी ने खिलाड़ियों के बीच दोस्ती को लेकर गंभीर को जवाब दिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को पल्लेकल में एशिया कप 2023 का महामुकाबला खेला गया। हालांकि, यह मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। हालांकि, मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गहरी दोस्ती देखी गई थी। भारत के विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या को पाकिस्तान के शादाब खान, शाहीन अफरीदी, अगहा सलमान और हारिस रऊफ के साथ हंसी मजाक करते देखा गया था।


इतना ही नहीं मैच के दौरान पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब ने पांड्या के जूते के फीते भी बांधे थे। इसके बाद भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने दोनों देशों के खिलाड़ियों की दोस्ती को लेकर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि मैच के दौरान सिर्फ मैच पर फोकस रहना चाहिए और दोस्ती मैदान के बाहर दिखानी चाहिए। अब इस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने जवाब दिया है। 

अफरीदी ने गंभीर को क्या जवाब दिया?

Asia Cup 2023: Shahid Afridi Reply to  Gautam Gambhir on onfield India-Pakistan Players Friendship, Video
अफरीदी को गंभीर को दिया जवाब - फोटो : सोशल मीडिया
अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- यह उनका विचार है। मैं अलग तरह से सोचता हूं। हम क्रिकेटर और एंबेसडर भी हैं। हम सभी के दुनिया भर में कई फैंस हैं। इसलिए प्यार और सम्मान का संदेश देना बेहतर है। फैंस को यह मैसेज देना भी जरूरी है। हां, मैदान पर आक्रामकता होनी चाहिए, लेकिन मैदान के इतर भी अपनी एक जिंदगी है।

गंभीर ने क्या कहा था?

Asia Cup 2023: Shahid Afridi Reply to  Gautam Gambhir on onfield India-Pakistan Players Friendship, Video
अफरीदी और गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले गंभीर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा था कि भारतीय टीम एक अरब लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही है और उसे स्टेडियम के अंदर दोस्ती का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा था, "जब आप अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए मैदान पर खेलते हैं, तो दोस्ती को मैदान के बाहर छोड़ देना चाहिए। खेल जरूरी है। दोस्ती बाहर रहनी चाहिए। दोनों देशों के खिलाड़ियों की आंखों में आक्रामकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup 2023: Shahid Afridi Reply to  Gautam Gambhir on onfield India-Pakistan Players Friendship, Video
अफरीदी और गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने कहा, "क्रिकेट के उन छह या सात घंटों के बाद आप जितना चाहें उतना मिलनसार हो सकते हैं, लेकिन मैच के पल बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आप सिर्फ अपना प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं, आप एक अरब से अधिक के देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन दिनों आप प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाड़ी मैच के दौरान एक-दूसरे की पीठ थपथपाते दिखते हैं। कुछ साल पहले आपने ऐसा कभी नहीं देखा होगा।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 सितंबर को

Asia Cup 2023: Shahid Afridi Reply to  Gautam Gambhir on onfield India-Pakistan Players Friendship, Video
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम अब पाकिस्तान से 10 सितंबर को भिड़ेगी। सुपर फोर राउंड का यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-ए से पाकिस्तान और भारत की टीम सुपर फोर राउंड में पहुंची। वहीं, ग्रुप-बी से श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम ने सुपर फोर में जगह बनाई। बुधवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का पहला मुकाबला भी खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने सात विकेट से अपने नाम किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed