{"_id":"5820118f4f1c1b8553b37ab9","slug":"reason-why-india-is-favorite-over-england-in-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो वजहें जिनके चलते टेस्ट सीरीज में भारत का पलड़ा है भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वो वजहें जिनके चलते टेस्ट सीरीज में भारत का पलड़ा है भारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 नवंबर से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 112 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से इग्लैंड ने 43 और भारत ने महज 21 टेस्ट ही जीते हैं। आखिरी बार भारत ने 2008 में इंग्लैंड से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज जीती थी।
ऐसी वजहें जिनके चलते टेस्ट सीरीज में भारत का पलड़ा है भारी
एलेस्टर कुक
- फोटो : getty
इंग्लैंड की टीम में अनुभव की कमी
2012 की सीरीज में कुक, पीटरसन, जोनाथन ट्रॉट और मैट प्रायर ने करीब 1500 रन बनाए थे। ये चारों बल्लेबाज टॉप 5 स्कोर करने वाले बल्लेबाज थे। प्रज्ञान ओझा और रविचंद्रन अश्विन ने जहां 20 और 14 विकेट लिए थे, वहीं ग्रीम स्वान, मोंटी पनेसर और जेम्स एंडरसन ने 20, 17 और 12 विकेट लिए थे। ये तीनों टॉप 5 गेंदबाजों में शामिल थे।
इस बार की इंग्लैंड टीम में केवल कुक और जोए रूट ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके पास अनुभव है। इंग्लैंड पूरी तरह से बेन स्टोक्स पर निर्भर है, लेकिन उपमहाद्वीप की पिचों पर उन्हें अपने ऑलराउंड खेल को साबित करना होगा।

जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : getty
बांग्लादेश सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
बांग्लादेश के खिलाफ हार से इंग्लिश टीम के हौंसले पस्त होंगे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के निराशानजक प्रदर्शन को इस बात से भी आंका जा सकता है कि 2 मैचों में 128 रन बनाकर स्टोक्स सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज थे। गेंदबाज क्रिस वोक्स 110 रन के साथ तीसरे नंबर के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इंग्लैंड के लिए गहरी चिंता यह है कि उन्हें रनों के लिए रूट, स्टोक्स और कुक पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
बांग्लादेश के खिलाफ हार से इंग्लिश टीम के हौंसले पस्त होंगे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के निराशानजक प्रदर्शन को इस बात से भी आंका जा सकता है कि 2 मैचों में 128 रन बनाकर स्टोक्स सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज थे। गेंदबाज क्रिस वोक्स 110 रन के साथ तीसरे नंबर के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इंग्लैंड के लिए गहरी चिंता यह है कि उन्हें रनों के लिए रूट, स्टोक्स और कुक पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी वजहें जिनके चलते टेस्ट सीरीज में भारत का पलड़ा है भारी
मोइन अली
- फोटो : getty
स्वान-पनेसर से अली-रशीद
मोइन अली और अली रशीद अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन स्वॉन और पनेसर जितने प्रभावी और घातक नहीं। बांग्लादेश दौरे पर अली और रशीद को महज 11 और 7 विकेट मिले। बांग्लादेश के युवा गेंदबाज मेहदी हसन मिराज ने 19 और शाकिब अल हसन ने 12 विकेट लिए। ऐसे में भारतीय स्पिन पिचों पर उनका असरदार होना मुश्किल ही नजर आता है। अगर इंग्लैंड को भारत को टक्कर देनी है तो उनके स्पिनरों को अश्विन और जडेजा की जोड़ी की तरह अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।

जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
जेम्स एंडरसन की कमी
कहते है कि ‘बेस्ट’ का कोई विकल्प नहीं होता और जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के बेस्ट बॉलर हैं। नई गेंद से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी से पार पाना आसान नहीं। भारत की बात करें तो केवल मोहम्मद शमी अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को खूब परेशान कर रहे हैं। चोट की वजह से जेम्स एंडरसन पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में उनके स्थान पर स्टीव फिन को टीम में जगह मिल सकती है। स्टोक्स पार्ट टाइम गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी पर असर पड़ सकता है। इंग्लैंड टीम में एंडरसन का कोई विकल्प नहीं है।