अफागानिस्तान का यंग टैलेंट राशिद खान इन दिनों न सिर्फ अपनी गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी से भी फैंस के होश उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कभी उनकी गेंदबाजी में कुंबले जैसी धार नजर आती है तो कभी धोनी की बल्लेबाजी की झलक।
राशिद के बल्ले से निकला 'धोनी स्पेशल' हेलीकॉप्टर शॉट, पाक का धांसू गेंदबाज भी रह गया हैरान
अफगानिस्तान में खेली जा रही टी-10 लीग में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब राशिद ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का सिग्नेचर शॉट हेलीकॉप्टर खेला।
यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबे तेज गेंदबाजों में शुमार मोहम्मद इरफान हैं। जैसे ही इरफान की तेज तर्रार गेंद राशिद की रडार में आई तो उन्होंने ऐसा हेलिकॉप्टर शॉट घुमाया की गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जा गिरी।
इस टी-10 लीग में राशिद खान माराठा अरबियंस के लिए खेल रहे थे और उनका मुकाबला पख्तूंस के खिलाफ था। राशिद का यह हेलिकॉप्टर शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
The state of some of these shots in #T10League. @rashidkhan_19 off Mohammed Irfan here pic.twitter.com/e6ayv7hSCR
देखें वीडियो: