Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल 2027: क्या रिंकू सिंह को मिलेगी केकेआर की कमान? इरफान पठान ने दिया जवाब; इस विदेशी का भी नाम सुझाया

Sat, 28 Nov 2026 04:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 28 Nov 2026 04:18 PM IST
सार

इरफान पठान ने रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला कप्तान बनाए जाने की संभावना जताई है। आकाश चोपड़ा ने भी रिंकू का समर्थन किया है। वहीं, सुनील नरेन और शाई होप को भी कप्तानी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
rinku-singh-likely-to-become-kkr-new-captain-irfan-pathan
रिंकू सिंह - फोटो : ANI
आईपीएल के आगामी सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह टीम के नए कप्तान बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम में नेतृत्व के विकल्प सीमित हैं और रिंकू इस जिम्मेदारी के लिए सबसे बेहतर विकल्प नजर आते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी नीलामी में किसी नए खिलाड़ी को भी कप्तान के रूप में शामिल करने पर विचार कर सकती है। दरअसल, अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद केकेआर को नए कप्तान की तलाश है। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले टीम के नेतृत्व को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं।
Trending Videos
rinku-singh-likely-to-become-kkr-new-captain-irfan-pathan
रिंकू सिंह - फोटो : ANI
रिंकू सिंह कप्तानी के सबसे मजबूत दावेदार
इरफान पठान ने जियोस्टार पर बातचीत के दौरान कहा कि केकेआर में रिंकू सिंह को कप्तान बनाने की चर्चा चल रही है। टीम के पास फिलहाल नेतृत्व के ज्यादा विकल्प नहीं हैं, ऐसे में रिंकू इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त नजर आते हैं। पठान के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट की कार्यशैली को देखते हुए रिंकू सिंह को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है। रिंकू पिछले सीजन में टीम के उपकप्तान भी रह चुके हैं, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत होती है।
rinku-singh-likely-to-become-kkr-new-captain-irfan-pathan
शाई होप - फोटो : ANI
शाई होप भी कप्तानी के विकल्प
हालांकि, इरफान पठान ने कप्तानी के लिए एक और विकल्प का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केकेआर चाहे तो नीलामी के जरिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप को भी अपने साथ जोड़ सकती है। पठान के मुताबिक, शाई होप ने हाल ही में भारत के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी नीलामी से किसी खिलाड़ी को कप्तान बनाने का फैसला करती है, तो होप पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rinku-singh-likely-to-become-kkr-new-captain-irfan-pathan
रिंकू सिंह - फोटो : ANI
आकाश चोपड़ा ने भी रिंकू का किया समर्थन
पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने भी रिंकू सिंह को केकेआर की कप्तानी के लिए सबसे मजबूत दावेदार बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में रिंकू को उपकप्तान बनाया गया था, इसलिए उन्हें कप्तानी सौंपना एक स्वाभाविक फैसला हो सकता है। चोपड़ा ने अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन का नाम भी कप्तानी के विकल्प के तौर पर सुझाया। उनके मुताबिक, नरेन पहले भी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और वह इस भूमिका के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
rinku-singh-likely-to-become-kkr-new-captain-irfan-pathan
कैमरन ग्रीन - फोटो : IANS
कैमरन ग्रीन को रिटेन करने के फैसले पर उठाए सवाल
आकाश चोपड़ा ने केकेआर के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में रिटेन करने के फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी रकम टीम के पर्स का बड़ा हिस्सा है। चोपड़ा के मुताबिक, केकेआर नीलामी में 41 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरने वाली है। अगर टीम ग्रीन को रिलीज कर देती, तो उसके पास ज्यादा रकम होती और वह नीलामी में उन्हें कम कीमत पर दोबारा खरीदने की कोशिश कर सकती थी।

उन्होंने यह भी कहा कि केकेआर ने ग्रीन को ट्रेड के जरिए दूसरी टीम में भेजने की कोशिश की थी, लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसकी एक वजह आईपीएल के तुरंत बाद होने वाली एशेज सीरीज और ग्रीन की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता हो सकती है। चोपड़ा ने ग्रीन की फिटनेस पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आगामी सीजन में यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्रीन कितने मैचों के लिए उपलब्ध रहते हैं और गेंदबाजी में कितनी भूमिका निभाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed