टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का खौफ दुनिया के हर गेंदबाज के चेहरे पर साफ नजर आता है। कोहली का बल्ला जब मैदान पर रन उगलता है तो किसी भी गेंदबाज के लिए उन्हें रोकना नामुमकिन हो जाता है। बल्ले और गेंद की इस लड़ाई में अब तक तो कोहली ने ही बाजी मारी थी, लेकिन हाल ही में कोहली 19 साल के एक अनुभवहीन गेंदबाज से हार गए।
19 साल के गेंदबाज से हार गए कप्तान कोहली, रातों-रात कंगारू गेंदबाज बना स्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी में एक 19 साल के गेंदबाज के सामने गच्चा खा गए और अपना विकेट फेंकने को मजबूर हो गया। सोशल मीडिया पर कोहली को आउट करने वाले इस गेंदबाज का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस युवा गेंदबाज के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि उसने मात्र एक बार कोहली को आउट कर सुर्खियों में अपनी छाप छोड़ दी है। विराट का विकेट लेने वाले 19 साल के इस गेंदबाज का नाम रोन हार्डी है।
दरअसल हार्डी ने कोहली को कॉट एंड बॉल आउट किया। विराट ने इतनी आसानी से अपना विकेट तब गंवाया जब उन्होंने इससे ठीक पहले एक खूबसूरत कवर ड्राइव शॉट खेला था। अपनी पारी में विराट ने कुल 87 गेंदों का सामना किया और 64 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा।
मैच में जब कोहली आउट हुए तो भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका था। आउट होने से पहले उन्होंने पुजारा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की। बता दें कि यह मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच गुरुवार को खेला गया था।
Here's a moment 19-year-old Aaron Hardie won't forget: Virat Kohli caught-and-bowled for 64.
देखें वीडियो:
WATCH LIVE: https://t.co/bRjvo3LvLP #CAXIvIND pic.twitter.com/bVfswCFqDn