{"_id":"5df8eeba8ebc3e87a7628174","slug":"ranji-trophy-sanju-samson-smashes-century-against-bengal-in-1st-match-completed-3000-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजू सैमसन ने फिर दिया बल्ले से जवाब, जिस मैदान पर हारा भारत, वहीं जड़ दिया शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संजू सैमसन ने फिर दिया बल्ले से जवाब, जिस मैदान पर हारा भारत, वहीं जड़ दिया शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजू सैमसन को फिलहाल राष्ट्रीय टीम की प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल पाई है और उन्हें अभी भी वनडे में डेब्यू का इंतजार है। ऋषभ पंत की मौजूदगी में सैमसन के लिए टीम में जगह बनाना अभी चुनौतीपूर्ण ही दिख रहा है। टीम प्रबंधन और चयनकर्ता फिलहाल ऋषभ पंत पर ही भरोसा कर रहे हैं और उन्हें भरपूर मौके देने के मूड में हैं।
2 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
यही कारण है कि बांग्लादेश और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई 15 सदस्यीय टी-20 टीम में शामिल होने के बावजूद उन्हें एक भी मैच में प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया। सैमसन इस वक्त वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं इसलिए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में केरल की तरफ से खेलने का फैसला किया है। इतना ही नहीं सत्र के अपने पहले रणजी मैच में ही उन्होंने शतकीय पारी खेल दी।
3 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
मंगलवार को थिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच में संजू सैमसन ने बंगाल के खिलाफ 153 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से अपना दसवां प्रथम श्रेणी शतक जड़ दिया। इतना ही नहीं 25 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संजू सैमसन और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के लिए छह मैचों में डग-आउट में बैठने के बाद संजू ने चयनकर्ताओं को जवाब देते हुए रणजी में जबरदस्त शुरुआत की है। संजू ने इस साल आईपीएल में शतक लगाने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक भी ठोका, वे लगातार अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से ऋषभ पंत के लिए भी चुनौती बने हुए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।