भारत और वेस्टइंडीज के बीच चेन्नई में खेले गए पहले वन-डे में भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के रन आउट पर खासा विवाद हो गया था। पारी के दौरान अंपायर जॉर्ज ने जडेजा को शुरुआत में तो रन आउट नहीं दिया था, लेकिन कैरेबियाई खिलाड़ियों के विरोध के बाद उन्होंने यह मामला तीसरे अंपायर के हवाले किए, जिसके बाद जडेजा आउट दिए गए। मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे इशारों-इशारों में नियम के खिलाफ बताया था। अब दूसरे वन-डे से ठीक पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो भारतीय कप्तान को गलत साबित करने के लिए काफी है।
जडेजा रन आउट विवाद में बड़ा खुलासा, भारतीय कप्तान विराट कोहली गलत साबित!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 17 Dec 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन