वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन एक बार फिर से अपने फॉर्म में लौट आए हैं जिसका असर यह हो रहा है कि विपक्षी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक ही नहीं पा रहे हैं। पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है। साथ ही 10 साल का सूखा भी खत्म कर दिया है।
फिर वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन ने खत्म किया 10 साल का 'सूखा'
आर अश्विन के जमैका के सबिना पार्क में खेले जा रहे टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेने के साथ ही इस मैदान पर टीम इंडिया की ओर से 5 विकेट लेने की यह आठवीं घटना है। जो किसी भी टीम की तुलना में काफी ज्यादा है। भारत की ओर से 8 बार 5 विकेट लेने के अलावा अन्य टीमों की ओर से कुल मिलाकर सिर्फ 5 बार ही यह कारनामा किया जा सका है।
फिर वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन ने खत्म किया 10 साल का 'सूखा'
आर अश्विन ने 52 रन देकर 5 विकेट झटकने के साथ ही इस मैदान पर एक दशक पुराना सूखा भी खत्म कर दिया है। भारत की ओर से यहां पर आखिरी बार 2006 के टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा हुआ था। खास बात यह है कि उस समय टीम इंडिया की ओर से 2 गेंदबाजों ने ऐसा किया था और वह भी एक ही मैच में।
फिर वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन ने खत्म किया 10 साल का 'सूखा'
4 of 7
अनिल कुंबले
- फोटो : Twitter
2006 में सबीना पार्क में टीम इंडिया की ओर से आज के कोच अनिल कुंबले ने 78 देकर 6 विकेट चटकाए थे जबकि हरभजन सिंह ने 13 रन देकर 5 विकेट झटक लिए थे। पूरे 10 साल बाद किसी भारतीय फिरकी गेंदबाज ने 5 विकेट लेने के सूखे को खत्म किया है।
फिर वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन ने खत्म किया 10 साल का 'सूखा'
साथ ही अश्विन 10 साल बाद ऐसे पहले भारतीय फिरकी गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने एशियाई धरती के बाहर किसी टेस्ट सीरीज में 2 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। 2006 में टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे पर हरभजन सिंह ने 2 बार यह उपलब्धि हासिल की थी जिसकी बदौलत भारत तब 1-0 से सीरीज जीत पाया था।