{"_id":"64674637023d4db5d107dfcc","slug":"pbks-vs-rr-ipl-2023-66th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RR Playing-11: अगर-मगर की डगर में फंसे पंजाब और राजस्थान, जीत पर टिकी दोनों टीमों की प्लेऑफ की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs RR Playing-11: अगर-मगर की डगर में फंसे पंजाब और राजस्थान, जीत पर टिकी दोनों टीमों की प्लेऑफ की उम्मीद
Fri, 19 May 2023 06:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 19 May 2023 06:13 PM IST
सार
RR vs PBKS Playing 11 Prediction Today Match : दोनों टीमें अब तक 25 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से राजस्थान ने 14 और पंजाब ने 11 मैच जीते हैं। धर्मशाला में पहली बार दोनों टीमें भिड़ेंगी।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के कारण पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें किंतु-परंतु के फेर में फंसी हैं। शुक्रवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम जब आईपीएल मैच होगा, तो दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीद को कायम रखने की कोशिश करेंगी।
पंजाब किंग्स के खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के तेज गेंदबाज हैं खर्चीले
पंजाब को अपनी गेंदबाजी योजना को बेहतर करना होगा, जबकि राजस्थान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को उम्मीद पर खरा उतरना होगा। पंजाब की टीम फिर से महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। उसके तेज गेंदबाजों ने पावर-प्ले और डेथ ओवरों में रन लुटाए जो टीम को भारी पड़े। कगिसो रबाडा, सैम करन और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों ने लगभग 10 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए जिससे टीम पर दबाव बना।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार को यहां रबाडा अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे। अर्शदीप का उपयोग इस मैच में पावरप्ले और डेथ ओवरों में नहीं किया गया जिस पर सवाल उठने लाजमी हैं क्योंकि यह तेज गेंदबाज डेथ ओवरों में अपनी यॉर्कर और शुरू में अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करता रहा है। अर्शदीप के प्रदर्शन में हालांकि निरंतरता का अभाव रहा है और इस करो या मरो वाले मैच में अब उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
धवन को हासिल करनी होगी लय
शिखर धवन ने दिल्ली के खिलाफ 20वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार का उपयोग किया लेकिन उनका यह दांव नहीं चला और आखिर में मैच में उनके इस फैसले ने बड़ा अंतर पैदा किया। बल्लेबाजी में पिछले दो मैचों में स्वयं धवन नहीं चल पाए और उन्हें अब आगे बढ़कर नेतृत्व करने की जरूरत है। टूर्नामेंट के पहले चरण में लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की टीम को हराना बेहद मुश्किल है लेकिन इसके बाद उसकी लय गड़बड़ा गई और पिछले पांच मैचों में से वह केवल एक मैच में जीत दर्ज कर पाई।

राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
यशस्वी और बटलर को खेलनी होगी बड़ी पारी
राजस्थान के पास प्रतिभाशाली बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं लेकिन इसके बावजूद उसकी टीम महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने भी कुछ शानदार पारियां खेली हैं। इन दोनों से टीम को इस मैच में भी बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम को देखते हुए उसे टूर्नामेंट के शुरू में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन अगर वह अब मुश्किल परिस्थिति में है तो इसकी जिम्मेदार वह स्वयं है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, नाथन एलिस, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जो रूट, देवदत्त पडिक्कल/रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।