{"_id":"5d1c0ad58ebc3e3c763fe6b0","slug":"pat-cummins-says-t20-series-win-against-india-started-australia-revival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस ने कही बड़ी बात, बोले- भारत में सीरीज जीत के बाद बढ़ा हमारा आत्मविश्वास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस ने कही बड़ी बात, बोले- भारत में सीरीज जीत के बाद बढ़ा हमारा आत्मविश्वास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
VIRAT VS AUS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि भारत में टी-20 सीरीज जीतने से टीम के अंदर यह आत्मविश्वास पैदा हुआ कि वह विश्व कप जीत सकती है।
2 of 6
पैट कमिंस
- फोटो : PTI
न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू ने कमिंस के हवाले से लिखा, 'मुझे लगता है कि भारत में मिली सीरीज जीत, खासकर टी-20 सीरीज जीतने से मुझे यह अहसास हुआ कि हमें विश्व कप में इसका फायदा मिल सकता है।'
3 of 6
धोनी और केदार
कमिंस ने इस साल 27 फरवरी को बेंगलुरु के एम.ए. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी-20 मैच का विशेष रूप से जिक्र किया जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 191 रन का लक्ष्य मिला था। ऑस्ट्रेलिया ने ग्लैन मैक्सवेल के 55 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 113 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
pat cummins
कमिंस ने कहा, 'बेंगलुरु में मैक्सवेल ने शतक जड़ा और हमने वहां अप्रत्याशित जीत हासिल की। इससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिला। हमें एक खास टीम की तरह महसूस हुआ। कुछ महत्वपूर्ण जीतों से हमें यह महसूस हुआ है कि हम कहीं भी जीत सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : social media
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया आठ मैचों में 14 अंक के साथ विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम है। टीम को एकमात्र हार का सामना भारत के खिलाफ करना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।