फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे आगे निकले रोहित शर्मा, बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Wed, 03 Jul 2019 05:32 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 03 Jul 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Rohit Sharma breaks many records against Bangladesh Mtach
रोहित शर्मा - फोटो : social media

विश्व कप में खेले जा रहे भारत-बांग्लादेश के बीच मुकाबले में रोहित शर्मा ने शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रोहित इस वर्ल्ड कप में चार शतक लगाकर एक विश्व कप में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है। संगाकारा ने 2015 के विश्व कप में चार शतक जड़े थे। यही नहीं, यह रोहित का ओवरऑल वर्ल्ड कप में पांचवां शतक है।

World Cup 2019: Rohit Sharma breaks many records against Bangladesh Mtach
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

वर्ल्ड कप में 500 से अधिक रन बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1996 के विश्व कप में 523 रन बनाए थे और 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाए हैं। रोहित ने सचिन के 523 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, रोहित ने अबतक इस विश्व कप में 544 रन बना दिए हैं। 

World Cup 2019: Rohit Sharma breaks many records against Bangladesh Mtach
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

रोहित शर्मा विश्व कप में पांच शतक जड़कर भारत की ओर से सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया, गांगुली ने चार शतक लगाए हैं। इस मामले में सबसे उपर छह शतक के साथ सचिन तेंदुलकर हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Rohit Sharma breaks many records against Bangladesh Mtach
रोहित शर्मा - फोटो : social media

बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान पर रोहित शर्मा ने लगातार तीन शतक जड़े हैं। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर शतक लगाया था। जबकी 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ इसी मैदान पर रोहित ने नबाद 123 रन की पारी खेली थी। एक मैदान पर तीन शतक जड़ने वाले रोहित दूसरे बल्लेबाज बने, पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने श्रीलंका के कोलंबो के मैदान पर तीन शतक लगाए हैं।

विज्ञापन
World Cup 2019: Rohit Sharma breaks many records against Bangladesh Mtach
Rohit Sharma - फोटो : amar ujala

जनवरी 2017 के बाद रोहित ने सबसे अधिक शतक लगाए हैं। इस मामले में रोहित ने विराट कोहली (15) एरोन फिंच (8) शिखर धवन (8) जॉनी बेयरस्टो (8) और जो रूट (8) और बाबर आजम (7) को पीछे छोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed