पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। राजनेता से लेकर अभिनेता और देश की जनता वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मुकाबले पर बहिष्कार की मांग कर रह हैं। इसे मुद्दे को लेकर आज सीओए भी एक अहम बैठक करने वाली है।
VIDEO: इस पाकिस्तानी ने स्टेडियम में खड़े होकर गाया था राष्ट्रीय गान, अब भारत पर दिया यह बयान
वहीं, पाकिस्तान के एक फैन आदिल ताज ने वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर ताजा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सरहद की इस लड़ाई को खेल के मैदान पर न उतारें तो बेहतर होगा।
बता दें कि आदिल ताज वही फैन हैं जिन्होने एशिया कप 2018 में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले स्टैंड में खड़े होकर राष्ट्रीय गान गाया था। आदिल ताज ने एनएआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच शेड्यूल मैच को बाधित न होने दें।
#WATCH: Pakistani cricket fan Adil Taj who sang the Indian national anthem during Indo-Pak Asia Cup match in 2018 on India-Pak clash in World Cup 2019. pic.twitter.com/j4lBrkALZJ
देखें वीडियो:
गौरतलब है कि 26/11 (मुंबई अटैक) के बाद से दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है। इस बात को 10 से ज्यादा गुजर चुके हैं। भारत-पाकिस्तान अब सिर्फ आईसीसी द्वारा आयोजित ईवेंट में ही हिस्सा लेते हैं।
पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए 40 से ज्यादा जवानों के बाद यह मुद्दा एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर उतर आया है। अब तक कई स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन अपने स्टेडियमों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें उतारकर फेंक चुकी हैं।
Cricket's Beauty; Pakistani team supporters singing India`s National Anthem! #INDvsPAK pic.twitter.com/BprR3aGJU3
देखें वीडियो: