फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप 2019 की मजबूत दावेदार 'विराट ब्रिगेड', इस टीम से होगा सबसे ज्यादा खतरा!

Sat, 23 Feb 2019 09:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 23 Feb 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
world cup 2019: england will be most dangerous team for india says ganguly
TEAM INDIA

वर्ल्ड कप 2019 से पहले ही वर्ल्ड चैंपियन को लेकर कई तरह की भविष्यवाणी की जा रही है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भारत को विश्व कप का सबसे अहम दावेदार मान रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मेजबान इंग्लैंड की भी दावेदारी मजबूत है।

world cup 2019: england will be most dangerous team for india says ganguly
virat kohli sourav ganguly

दादा ने कहा कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खिताब जीतने के लिए टीम इंडिया बेहतरीन लय में है। उन्होंने कहा, 'भारत प्रबल दावेदार है, टीम ने पिछले छह-सात महीनों में अच्छा क्रिकेट खेला है और वो विश्व कप के लिए अच्छी तरह तैयार है।'

world cup 2019: england will be most dangerous team for india says ganguly
england cricket team

हालांकि भारतीय टीम को सबसे ज्यादा खतरा मेजबान इंग्लैंड से ही है। आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज इंग्लैंड ने पिछले काफी समय से शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी धरती पर 20 साल बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रही इंग्लैंड इस बार पूरे जोश और तैयारियों के साथ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में टीम इंडिया को संभलकर रहने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
world cup 2019: england will be most dangerous team for india says ganguly
team india

गांगुली के मुताबिक, 'टीम इंडिया अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर रही है। शायद इसी वजह से लगातार उन्हीं खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है जो वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से मोर्चा संभालेंगे।' हालांकि अभी भी कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर अभी भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि टीम इंडिया पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 अभियान का आगाज करेगी। इस कार्यक्रम में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी मौजूद थे।

विज्ञापन
world cup 2019: england will be most dangerous team for india says ganguly
india vs england

पूर्व भारतीय दिग्गज लक्ष्मण ने दुबई में हुए ग्लोबल समिट में कहा, 'जिस तरह से पिछले दो तीन साल में भारत और इंग्लैंड की टीम ने खेल दिखाया है। यह दोनों ही टीमें फेवरेट के तौर पर टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगी। मेरे लिए भारत और इंग्लैंड फेवरेट के तौर पर शुरुआत करेंगे लेकिन दूसरी भी टीमें हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed