Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   WPL 2027: Wankhede Stadium to Host Mumbai Leg, Eliminator and Final Shifted from Brabourne

महिला प्रीमियर लीग 2027: ब्रेबोर्न नहीं, अब वानखेड़े स्टेडियम में होंगे एलिमिनेटर और फाइनल; जानें क्या है वजह

Sun, 15 Nov 2026 02:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Nov 2026 02:22 PM IST
सार

डब्ल्यूपीएल 2027 के मुंबई चरण के सभी 11 मुकाबले अब ब्रेबोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें पांच फरवरी का एलिमिनेटर और सात फरवरी का फाइनल भी शामिल है। आईसीसी के अनुरोध और महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के कारण यह बदलाव किया गया है। मुकाबलों की तारीखें और कार्यक्रम पहले जैसे ही रहेंगे।

विज्ञापन
WPL 2027: Wankhede Stadium to Host Mumbai Leg, Eliminator and Final Shifted from Brabourne
महिला प्रीमियर लीग 2027 - फोटो : WPL-X

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मुंबई चरण के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। अब मुंबई में होने वाले लीग चरण के मुकाबलों के साथ एलिमिनेटर और फाइनल का आयोजन भी वानखेड़े स्टेडियम में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार (15 नवंबर) को इसकी घोषणा की। इससे पहले मुंबई चरण के मुकाबले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने थे। हालांकि, कार्यक्रम की तारीखों और मुकाबलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

WPL 2027: Wankhede Stadium to Host Mumbai Leg, Eliminator and Final Shifted from Brabourne
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026 - फोटो : PTI

ब्रेबोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े में होंगे मुकाबले
बीसीसीआई के मुताबिक, मुंबई चरण के आयोजन स्थल में बदलाव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुरोध के बाद किया गया है। सीसीआई का ब्रेबोर्न स्टेडियम 14 फरवरी से शुरू होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। ऐसे में डब्ल्यूपीएल के समापन और इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की शुरुआत के बीच पिचों को दोबारा तैयार करने और उनके उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।

इसी वजह से मुंबई चरण के सभी 11 मुकाबलों को ब्रेबोर्न स्टेडियम से वानखेड़े स्टेडियम स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया। इस बदलाव में एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल हैं। अब पांच फरवरी को एलिमिनेटर और सात फरवरी को फाइनल वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

WPL 2027: Wankhede Stadium to Host Mumbai Leg, Eliminator and Final Shifted from Brabourne
महिला प्रीमियर लीग 2026 - फोटो : WPL-X

26 जनवरी से मुंबई चरण की शुरुआत
डब्ल्यूपीएल 2027 का मुंबई चरण 26 जनवरी से शुरू होगा। इस दिन मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। मुंबई चरण में कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग चरण का आखिरी मुकाबला तीन फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच होगा।

इसके बाद पांच फरवरी को एलिमिनेटर खेला जाएगा, जबकि सात फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल होगा। इन दोनों मुकाबलों की मेजबानी भी वानखेड़े स्टेडियम करेगा। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि आयोजन स्थल में बदलाव के बावजूद पहले से घोषित कार्यक्रम और तारीखें जस की तस रहेंगी।

विज्ञापन

WPL 2027: Wankhede Stadium to Host Mumbai Leg, Eliminator and Final Shifted from Brabourne
महिला प्रीमियर लीग 2026 - फोटो : WPL-X

14 जनवरी से शुरू होगा डब्ल्यूपीएल का पांचवां सीजन
डब्ल्यूपीएल के पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी 2027 को वडोदरा में होगी। उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। वडोदरा चरण के बाद टूर्नामेंट मुंबई पहुंचेगा, जहां 26 जनवरी से लीग के अगले 11 मुकाबले खेले जाएंगे। इस तरह डब्ल्यूपीएल 2027 का आयोजन वडोदरा और मुंबई में होगा। टूर्नामेंट का समापन सात फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल के साथ होगा।

पूरा कार्यक्रम

तारीख मुकाबला वेन्यू समय
14 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा शाम 7:30 बजे
15 जनवरी 2027 गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वारियर्स वडोदरा शाम 7:30 बजे
16 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू वडोदरा शाम 7:30 बजे
17 जनवरी 2027 यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा शाम 7:30 बजे
18 जनवरी 2027 गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा शाम 7:30 बजे
19 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू बनाम यूपी वारियर्स वडोदरा शाम 7:30 बजे
20 जनवरी 2027 गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा शाम 7:30 बजे
21 जनवरी 2027 यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा शाम 7:30 बजे
22 जनवरी 2027 गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू वडोदरा शाम 7:30 बजे
23 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा शाम 7:30 बजे
24 जनवरी 2027 यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स वडोदरा शाम 7:30 बजे
26 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
27 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
28 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
29 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू बनाम दिल्ली कैपिटल्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
30 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
31 जनवरी 2027 यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
1 फरवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
2 फरवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू बनाम गुजरात जाएंट्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
3 फरवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
5 फरवरी 2027 एलिमिनेटर वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
7 फरवरी 2027 फाइनल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed