{"_id":"6af99fd0319d9d9c0a065d90","slug":"india-vs-new-zealand-5th-odi-stats-and-records-lowest-targets-defended-for-ind-vs-nz-in-odis-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांचवां वनडे: कीवियों के खिलाफ भारत ने तीसरे न्यूनतम लक्ष्य का बचाव किया, कोहली ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांचवां वनडे: कीवियों के खिलाफ भारत ने तीसरे न्यूनतम लक्ष्य का बचाव किया, कोहली ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय
Sun, 15 Nov 2026 05:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोंगानुई

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:34 PM IST
सार
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है। भारत ने माउंट मोंगानुई में खेले गए इस मैच में 22 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने न्यूजीलैंड को 210 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन कीवी टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत ने वनडे सीरीज के पांचवें और निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे। इसके जवाब में 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 187 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही भारत ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। बे ओवल में खेले गए सीरीज के इस अंतिम मैच में भारतीय टीम 42.1 ओवरों में 209 रन पर सिमट गई।
टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन की पारियां खेलीं। कीवी खेमे से जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवरों में 187 के स्कोर पर सिमट गई। मेजबान टीम से डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह के नाम सर्वाधिक 3 विकेट रहे।

Trending Videos
भारत ने कब-कब किया कम स्कोर का बचाव
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 210 रन के स्कोर का बचाव किया। दोनों टीमों के बीच वनडे इतिहास में इससे कम स्कोर का बचाव भारत ने केवल दो बार किया है। इस सूची में 1980 में पर्थ में 163 रन और 1986 में लॉनसेस्टन में 190 रन (संशोधित लक्ष्य) का बचाव शामिल है। वहीं, 2026 में माउंट मोंगानुई में 210 रन का बचाव इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने साल 2015 के बाद वनडे क्रिकेट में तीसरी बार 225 रन से कम के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। इससे पहले टीम ने एशिया कप 2023 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 213 रन के स्कोर बचाया था। वहीं, 2019 वनडे विश्व कप में साउथेम्प्टन में अफगानिस्तान के खिलाफ 224 रन का बचाव किया था।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे में सबसे कम लक्ष्य का बचाव

| लक्ष्य | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|
| 163 | पर्थ | 1980 |
| 190 | लॉन्सेस्टन | 1986 |
| 210 | माउंट मोंगानुई | 2026 |
| 216 | नेपियर | 2009 |
| 221 | शारजाह | 1998 |
| 222 | वेलिंगटन | 1990 |
विज्ञापन
पांचवें वनडे में कोई नहीं जड़ पाया अर्धशतक
इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड ने मिलकर कुल 396 रन बनाए। खास बात यह रही कि दोनों टीमों की ओर से कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। न्यूजीलैंड में खेले गए पुरुष वनडे मुकाबलों में यह बिना किसी अर्धशतक के बना सबसे बड़ा कुल स्कोर है। इससे पहले 1981 में हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में कुल 363 रन बने थे। बिना किसी बल्लेबाज के अर्धशतक लगाए दोनों टीमों का 396 रन का कुल स्कोर वनडे क्रिकेट इतिहास में इस तरह का 13वां सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, भारत से जुड़े मुकाबलों में यह अब तक का सबसे बड़ा कुल स्कोर बन गया है। विराट कोहली एकमात्र भारतीय रहे जिसने वनडे सीरीज में 50+ स्कोर बनाया।