फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाते ही नाचने लगे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, अब PCB मांग रहा माफी

Sat, 19 Oct 2019 12:04 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 19 Oct 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Cricket Board shares the video of dancing players after the removal Skipper Sarfraj Ahmed
सरफराज अहमद - फोटो : Social Media

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सरफराज अहमद को खराब प्रदर्शन की वजह से सभी फॉर्मेट की कप्तानी से हटा दिया। अजहर अली 2019-20 सीजन के लिए टेस्ट मुकाबलों में पाकिस्तान का नेतृत्व करेंगे जबकि बल्लेबाज बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले विश्व कप तक टी-20 टीम की कमान संभालेंगे। सरफराज से घरेलू क्रिकेट में खेलने को कहा गया है। पीसीबी ने सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने के बाद अपने ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट की किरकिरी हो गई है।

Pakistan Cricket Board shares the video of dancing players after the removal Skipper Sarfraj Ahmed
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : Social Media

पीसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पाकिस्तान के खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान डांस करते नजर आ रहे थे। इस क्लिप में, फखर जमान जैसे खिलाड़ियों को भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट के वायरल होने के तुरंत बाद लोगों ने पीसीबी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया और क्रिकेट फैंस से माफी मांगी।

Pakistan Cricket Board shares the video of dancing players after the removal Skipper Sarfraj Ahmed
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

पीसीबी ने कहा कि इस वीडियो को पोस्ट करने का समय गलत था। यह वीडियो एक वर्ष पुराना है जो टी-20 विश्व कप के प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा था। हमें खेद है कि इस वीडियो को उस समय पोस्ट किया गया, जब सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाया गया, इसके लिए हम माफी मांगते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Cricket Board shares the video of dancing players after the removal Skipper Sarfraj Ahmed
सरफराज अहमद - फोटो : Social media

बता दें कि पीसीबी ने सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने का फैसला ऑस्ट्रेलियाई दौरे से ठीक पहले लिया है, जहां पाकिस्तान टीम तीन टी-20 मैच की सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच खेलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed