{"_id":"5da9ae358ebc3e012c654328","slug":"mystery-of-eynhallow-island-scotland-where-only-one-day-in-a-year-is-allowed-to-go","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रहस्यों से भरा है यह आइलैंड, जहां साल में सिर्फ एक दिन ही जाने की मिलती है इजाजत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
रहस्यों से भरा है यह आइलैंड, जहां साल में सिर्फ एक दिन ही जाने की मिलती है इजाजत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में कई ऐसे आइलैंड (द्वीप) हैं, जो रहस्यों से भरे हुए हैं। एक ऐसा ही आइलैंड स्कॉटलैंड में भी है, जिसे आइनहैलो द्वीप के नाम से जाना जाता है। दिल के आकार का यह द्वीप है तो बेहद ही खूबसूरत, लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि यहां साल में सिर्फ एक दिन ही लोगों को जाने की इजाजत मिलती है। बाकी के 364 दिन इस आइलैंड पर आना संभव ही नहीं है।
2 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड
- फोटो : Social media
यह द्वीप इतना छोटा है कि इसे नक्शे में ढूंढ पाना भी बेहद ही मुश्किल है। इस द्वीप को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां भी प्रचलित हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, आइनहैलो भूत-प्रेतों का द्वीप है।
3 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड
- फोटो : Social media
किस्से-कहानियों के मुताबिक, इस आइलैंड पर बुरी आत्माओं का साया है। कोई भी व्यक्ति इस द्वीप की आने की अगर कोशिश करता है तो ये बुरी आत्माएं द्वीप को हवा में गायब कर देती हैं। कहा तो यह भी जाता है कि इस द्वीप पर जलपरियां रहती हैं, जो गर्मी के मौसम में ही पानी से बाहर निकलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड
- फोटो : Social media
स्कॉटलैंड के हाईलैंड्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेन ली के मुताबिक, इस आइलैंड पर हजारों साल पहले भी लोग रहा करते थे, लेकिन वर्ष 1851 में यहां प्लेग की बीमारी फैल गई, जिसकी वजह से यहां रहने वाले लोग यह द्वीप छोड़कर चले गए। अब यह द्वीप बिल्कुल वीरान पड़ा हुआ है। यहां कई पुरानी इमारतों के मलबे मिले हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक, खुदाई में यहां पाषाण काल की भी कई दीवारें मिली हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड
- फोटो : Social media
यह द्वीप कब बना, इसकी जानकारी किसी के पास भी नहीं है। पुरातत्वविदों का कहना है कि यह शोध करने वाली जगह है। अगर इसपर शोध किया जाए तो इतिहास के कई ऐसे रहस्य खुल जाएंगे, जो लोगों को हैरान कर देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।