पाकिस्तान क्रिकेट के लिए 19 नवंबर का दिन बेहद खास है। 1979-80 में पाकिस्तान ने आज ही के दिन भारत पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की थी। कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम पर 14-19 नवंबर तक खेले गए तीसरे टेस्ट को पाक ने 8 विकेट से जीतकर इतिहास रचा था।
2 of 5
kapil dev and sunil gavaskar
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने दोनों पारियों में शतक जमाया, लेकिन उनकी पारियों पर पानी फिर गया। लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर गावस्कर ने पहली पारी में 111 जबकि दूसरी पारी में 137 रन की उम्दा पारी खेली थी। भारत के कप्तान कपिल देव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सुनील गावस्कर के शतक और कपिल देव (59) के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 344 रन बनाए। पाक की तरफ से सरफराज नवाज ने चार जबकि इमरान खान ने तीन विकेट झटके। सिकंदर बख्त को दो और इकबाल कासिम को एक विकेट मिला।
पाकिस्तान ने जवाब में शानदार बल्लेबाजी की। जावेद मियांदाद (100), कप्तान मुश्ताक मोहम्मद (78), माजिद खान (44) और मुदस्सर नजर (57) ने उम्दा पारिया खेली। पाक ने अपनी पहली पारी 141 ओवर में 9 विकेट पर 481 रन के स्कोर पर घोषित की। भारत की तरफ से कपिल देव और चंद्रशेखर ने तीन-तीन विकेट झटके। कर्सन घावरी ने दो जबकि बिशन सिंह बेदी को एक विकेट मिला। पाक को पहली पारी के आधार पर 137 रन की बढ़त मिली।
टीम इंडिया की दूसरी पारी 300 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से सुनील गावस्कर ने दूसरी पारी में दमदार शतक जमाया। उन्होंने 240 गेंदों में 20 चौकों की मदद से 137 रन बनाए। इसके अलावा मोहिंदर अमरनाथ (53) ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने पाकिस्तान के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा। पाक की तरफ से सरफराज नवाज सबसे सफल गेंदबाज रहे। तेज गेंदबाज ने 24 ओवर में 5 मेडन सहित 70 रन देकर पांच विकेट झटके। इमरान खान ने तीन विकेट लिए और सिकंदर बख्त को एक सफलता मिली।
पाक के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान चुनौती नहीं था। उसे 26 ओवर में 164 रन बनाने थे, जो उस समय आसान काम नहीं था। मेजबान टीम ने तेज बल्लेबाजी की और 7 गेंद शेष रहते दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। जावेद मियांदाद ने एक बार फिर दमदार पारी खेली और नाबाद 62 रन बनाए। वहीं इमरान खान ने मियांदाद का अच्छा साथ निभाया और दो छक्के जमाकर नाबाद 31 रन बनाए। पाकिस्तान ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। इसी समय तीन मैचों की वन-डे सीरीज को पाक ने 2-1 से अपने नाम किया था।