फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: द.अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व विजेता बनीं न्यूजीलैंड, तस्वीरों में देखें कैसे टीम ने मनाया जश्न

Mon, 21 Oct 2024 12:14 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 21 Oct 2024 12:14 AM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप 2024 का नौवां संस्करण न्यूजीलैंड के नाम रहा। ग्रुप चरण में छह अंक और +0.879 के नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
NZ W vs SA W T20 World Cup Final  Match Highlights Eye Catching Photos From Dubai Stadium
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC
न्यूजीलैंड की 32 रनों से ऐतिहासिक जीत के साथ दुनिया को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नया विश्व चैंपियन मिल गया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कीवियों ने गत उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को कभी न भूलने वाली शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
NZ W vs SA W T20 World Cup Final  Match Highlights Eye Catching Photos From Dubai Stadium
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC
महिला टी20 विश्व कप 2024 का नौवां संस्करण न्यूजीलैंड के नाम रहा। ग्रुप चरण में छह अंक और +0.879 के नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इससे पहले कीवियों ने 18 अक्तूबर को वेस्टइंडीज को आठ रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 
NZ W vs SA W T20 World Cup Final  Match Highlights Eye Catching Photos From Dubai Stadium
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC
दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कीवियों ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने अपना पहला खिताब जीत लिया। वहीं, लौरा वोलवार्ड्ट के नेतृत्व वाली टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार अपने घरेलू मैदानों में हुए टी 20 विश्व कप के फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों 19 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
NZ W vs SA W T20 World Cup Final  Match Highlights Eye Catching Photos From Dubai Stadium
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बल्ले से प्रभावित किया, बाद में गेंद से अपनी छाप छोड़ी। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने चार चौकों की मदद से 43 रन बनाए और तीन विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट के दौरान 15 विकेट और 135 रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। वह महिला टी20 विश्व कप 2024 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
NZ W vs SA W T20 World Cup Final  Match Highlights Eye Catching Photos From Dubai Stadium
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC
खिताबी मैच में जीत के बाद न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा- एक बार जब मैं ट्रॉफी पर अपना हाथ रख लूंगी, मुझे खुशी मिल जाएगी। मैंने कल रात से ही सपने देखना शुरू कर दिया था कि इस टीम के साथ ट्रॉफी को पकड़ना कैसा लगता है, मैं हमसे आगे नहीं निकलना चाहती थी। इस टीम के साथ काफी समय बिताया। इस टीम के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हम जानते हैं कि हम पिछले 15, 18, 24 महीनों में क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सही दिशा में कदम बढ़ाते रहे, आप गति चाहते हैं और हम लगातार 10 हार के बाद विश्व कप में आए। लेकिन हर कोई शून्य से शुरू करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed