फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former India captain Rohit Sharma has broken silence On His ODI World Cup 2027 Participation

क्या विश्व कप में खेलेंगे रोहित शर्मा?: पूर्व कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, वेस्टइंडीज सीरीज के लिए तैयारी शुरू की

Thu, 10 Sep 2026 03:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Sep 2026 03:18 PM IST
सार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2027 में खेलने पर चुप्पी तोड़ी है। रोहित के वनडे भविष्य को लेकर लगातार कयास लगते रहे हैं, लेकिन अब पूर्व कप्तान ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
former India captain Rohit Sharma has broken silence On His ODI World Cup 2027 Participation
रोहित शर्मा - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। इस बारे में चर्चा अधिक है कि रोहित अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। अब खुद रोहित ने इस सवाल पर चुप्पी तोड़ी है। रोहित का कहना है कि अक्तूबर 2027 अभी काफी दूर है। मालूम हो कि रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में ही भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
विज्ञापन

अगले साल होना है विश्व कप
वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होना है। रोहित मुंबई में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। वहां उनसे पूछे गया कि क्या वह वनडे विश्व कप का हिस्सा होंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'अक्तूबर 2027 अभी दूर है और इस बारे में हम तब देखेंगे।' रोहित से यह भी पूछा गया कि अगर भारत खिताब जीतता है तो क्या 2024 की तरह खुली बस में विजय परेड निकलेगी? इस पर उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि अब बस में विजय परेड निकालना संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के भविष्य पर बीसीसीआई ने स्पष्ट की थी स्थिति
रोहित के भविष्य को लेकर हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने भी स्पष्ट किया था। सैकिया ने कहा था कि रोहित के भविष्य को लेकर कयास नहीं लगाए जाने चाहिए। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक लगाया था। सैकिया ने हाल ही में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद कहा था, रोहित सभी मैचों में अच्छा खेल रहे हैं तो आप उनसे और क्या चाहते हैं? पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 138 रन बनाए तो कयास क्यों लगाए जा रहे हैं? मैं ऐसे कयास लगाने वालों को ज्यादा सुर्खियां नहीं देना चाहता। 
विज्ञापन

घर में अभ्यास कर रहे रोहित
भारत को इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में रोहित खेलते नजर आ सकते हैं। रोहित ने इसके लिए घर में तैयारी भी शुरू कर दी है। रोहित की मीडिया टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया है कि पूर्व कप्तान ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। रोहित का बल्ला इंग्लैंड दौरे पर चला था और उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed