फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand white-ball captain Mitchell Santner has rejected a lucrative Big Bash League offer

सैंटनर ने राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को दी अहमियत: बीबीएल का प्रस्ताव ठुकराया, इन दो सीरीज के लिए रहेंगे उपलब्ध

Thu, 10 Sep 2026 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान मिचेल सैंटनर ने राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को अधिक महत्व दिया है। न्यूजीलैंड को आने वाले दिनों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इसे देखते हुए सैंटनर ने बीबीएल का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

विज्ञापन
New Zealand white-ball captain Mitchell Santner has rejected a lucrative Big Bash League offer
मिचेल सैंटनर - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मिचेल सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए उपलब्ध रहने के लिए बिग बैश लीग (बीबीएल) का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। सैंटनर को एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से फ्रेंचाइजी से जुड़ने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन 34 वर्षीय खिलाड़ी ने आखिरकार फैसला किया कि करियर के इस पड़ाव पर न्यूजीलैंड की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं अधिक महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक
यह बाएं हाथ का स्पिनर इस साल के अंत में होने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के चार टेस्ट मैचों के दौरे का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से उत्सुक है। सैंटनर ने कहा, आने वाले दिनों में भारत के खिलाफ टेस्ट और सीमित ओवर की सीरीज होनी है और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है। इससे बढ़कर कुछ नहीं है। ये काफी उत्साहित समय होगा और मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंटनर बोले- आर्थिक रूप से आकर्षक था प्रस्ताव
सैंटनर ने स्वीकार किया कि बीबीएल का प्रस्ताव आर्थिक रूप से आकर्षक था और निर्णय लेने से पहले इस पर गंभीरता से विचार किया गया था। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह प्रस्ताव अच्छा था। वे जानते थे कि अनुबंध और आगे आने वाली चीजों को देखते हुए इस पर विचार करने के लिए मुझे एक अच्छा प्रस्ताव देना होगा।' सैंटनर ने माना कि वह हर टेस्ट में नहीं खेल सकते हैं, लेकिन उनका मानना है कि वह राष्ट्रीय टीम में अभी भी एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, मैंने इस पर विचार किया था, लेकिन हमारे सामने जो आने वाला है, उसे देखते हुए भले ही मैं टेस्ट क्रिकेट का हर मैच न खेलूं, मुझे अभी भी लगता है कि मेरे लिए एक भूमिका है।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ खेलनी है तीनों प्रारूप की सीरीज
न्यूजीलैंड को 22 अक्तूबर से एक दिसंबर तक भारत के खिलाफ तीनों प्रारूप सीरीज की मेजबानी करनी है, जिसमें दो टेस्ट मैच शामिल हैं। इसके बाद ब्लैक कैप्स चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। सैंटनर के इस फैसले से न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में बने रहने की उनकी इच्छा भी उजागर हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्रेंचाइजी लीग के बदले नेतृत्व की भूमिका छोड़ना वह नहीं चाहते थे।

सैंटनर ने कहा, 'मैं कप्तानी नहीं छोड़ना चाहता। अगर यह उस करार का हिस्सा होता, तो मैं यह सोचता भी नहीं लेकिन मेरे लिए, बिना केंद्रीय अनुबंध के रहना और कप्तानी करना मुझे नहीं पता कि इस स्तर पर यह सही बैठता या नहीं।' न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंधों में खिलाड़ियों के लिए जनवरी में सुपर स्मैश के लिए उपलब्ध होना अनिवार्य है। यह घरेलू प्रतियोगिता वर्तमान में बीबीएल और दक्षिण अफ्रीका की एसए20 दोनों के साथ टकराती है, जिससे केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों के लिए विदेशी लीग में प्रतिबद्धता जताना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों ने इसके बजाय कैजुअल अनुबंधों का विकल्प चुना है। यह व्यवस्था उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता के लिए उपलब्ध रहते हुए भी विदेशी फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताओं में खेलने की अधिक स्वतंत्रता प्रदान करती है।

सैंटनर ने कहा कि साथी खिलाड़ियों द्वारा इस रास्ते को चुनने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, खासकर तब जब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मिलने वाले वित्तीय पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तुलना में काफी अधिक हो सकते ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed