फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: शिमला से लेकर गुवाहाटी तक...ऐसे दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने खोला व्रत; देखें तस्वीरें

Sun, 20 Oct 2024 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Oct 2024 08:30 PM IST
सार

Karwa Chauth 2024: देश के कुछ हिस्सों में दिखा चांद, महिलाओं ने खोला व्रत; देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024: Moon visible in some parts of the country see photos
शिमला में ऐसे दिखा करवा चौथ का चांद - फोटो : एएनआई

देश के सभी हिस्सों में रविवार की रात करवा चौथ का चांद दिखाई दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखा था और चांद का दीदार करने का उत्सुकता से इंतजार कर रहीं थीं। जैसे ही चांद आसमान में उभरा, उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। इस दिन को मनाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। आइए तस्वीरों में देखते हैं, देशभर में कैसे मनाया गया त्योहार और किस शहर में कैसा दिखा करवा चौथ का चांद-


शिमला (हिमाचल प्रदेश) : करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने चांद निकलने के बाद अपना व्रत खोला।
Karwa Chauth 2024: Moon visible in some parts of the country see photos
असम के गुवाहाटी से करवा चौथ के चांद का नजारा - फोटो : एएनआई
गुवाहाटी (असम): करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने चांद निकलने के बाद अपना व्रत खोला।
Karwa Chauth 2024: Moon visible in some parts of the country see photos
करवाचौथ का चांद - फोटो : एएनआई
करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलती हैं। पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और सौभाग्य की कामना के लिए कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाने वाला अखंड सुहाग का प्रतीक यह व्रत अन्य सभी व्रतों के मुकाबले बहुत कठिन माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024: Moon visible in some parts of the country see photos
करवा चौथ -2024 - फोटो : पीटीआई
माना जाता है कि इसके समान सौभाग्यदायक अन्य कोई व्रत नहीं है। इस व्रत को 12-16 वर्ष तक निरंतर रखने की परंपरा है। उसके बाद कुछ महिलाएं उद्यापन कर देती हैं और कुछ आजीवन रखती हैं। आजकल तो पुरुष भी पूरे दिन का उपवास रखकर पत्नी के इस कठिन तप में उनके सहभागी बनते हैं।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024: Moon visible in some parts of the country see photos
करवा चौथ 2024 - फोटो : पीटीआई
दिनभर उपवास करने के बाद शाम को सुहागिनें करवा की कथा सुनती और कहती हैं तथा चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर सुहाग की दीर्घायु की कामना कर प्रण करती हैं कि वे जीवनपर्यंत पति के प्रति तन, मन, वचन एवं कर्म से समर्पित रहेंगी। पूजा-पाठ के बाद सुहागिनें सास के चरण स्पर्श कर उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लेती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed