फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Nasser Hussain Praises Razaullah After Pakistan Pacer Hurries Joe Root on Test Debut

'इस बॉलर में कुछ अलग है': किस पाकिस्तानी गेंदबाज के मुरीद हुए नासिर हुसैन? रूट को अपने पहले ही ओवर किया था आउट

Thu, 10 Sep 2026 02:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Sep 2026 02:25 PM IST
सार

एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने डेब्यू पर प्रभाव छोड़ा। उन्होंने जो रूट और एमिलियो गे को आउट कर दो विकेट लिए। रजाउल्लाह की रफ्तार और उछाल से प्रभावित नासिर हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से गेंदबाजी में कुछ अलग तलाश रहा था और इस युवा पेसर ने वह कमी पूरी की।

विज्ञापन
Nasser Hussain Praises Razaullah After Pakistan Pacer Hurries Joe Root on Test Debut
रजाउल्लाह - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने जहां एक बार फिर टीम को निराश किया, वहीं 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने अपने टेस्ट डेब्यू पर ऐसी झलक दिखाई जिसने पाकिस्तान को उम्मीद की एक वजह दे दी। एजबेस्टन में तीसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की टीम सिर्फ 133 रन पर सिमट गई, लेकिन इसके बाद रजाउल्लाह ने अपनी रफ्तार और उछाल से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया। खास तौर पर जो रूट का विकेट इस युवा गेंदबाज के लिए बड़ा पल रहा। रजाउल्लाह ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट लिए।
विज्ञापन


रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को अपने टेस्ट करियर की महज चौथी गेंद पर आउट किया। उनकी अंदर आती गेंद ने रूट को परेशान किया और उन्हें एलबीडब्ल्यू होना पड़ा। इसके बाद उन्होंने एमिलियो गे को भी आउट किया। दिन का खेल खत्म होने तक रजाउल्लाह के खाते में 2 विकेट थे और उन्होंने 42 रन दिए।
विज्ञापन

नासिर हुसैन बोले- पाकिस्तान को लंबे समय से चाहिए था कुछ अलग
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर नासिर हुसैन रजाउल्लाह की गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान लंबे समय से अपने गेंदबाजों से कुछ अलग करने की मांग कर रहा है।' रजाउल्लाह की स्पेल की तारीफ करते हुए हुसैन ने कहा, 'रजाउल्लाह की वह स्पेल देखना अच्छा लगा। उसमें कुछ था, उसमें कुछ अलग था, उसमें रफ्तार थी।' रूट के विकेट को लेकर उन्होंने कहा, 'उसने सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में से एक जो रूट को अपनी रफ्तार से परेशान किया और उन्हें आउट कर दिया।'

सिर्फ आठ फर्स्ट क्लास मैचों के बाद टेस्ट डेब्यू
रजाउल्लाह को लॉर्ड्स में पाकिस्तान की 194 रन की करारी हार के बाद टीम में शामिल किए गए सात खिलाड़ियों में जगह मिली थी। खास बात यह है कि टेस्ट डेब्यू से पहले उन्होंने सिर्फ आठ फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। इसके बावजूद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 90 मील प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार दिखाई और गेंद में अच्छा उछाल भी हासिल किया। स्काई स्पोर्ट्स पर नासिर हुसैन की इस टिप्पणी ने रजाउल्लाह की स्पेल को और खास बना दिया। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की गेंदबाजी में वह एक ऐसे विकल्प के रूप में सामने आए, जो सिर्फ लाइन-लेंथ पर निर्भर रहने के बजाय रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए बुरे दिन में यही रही बड़ी उम्मीद
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.5 ओवर में सिर्फ 133 रन बनाए। जोश टंग ने चार, ओली रॉबिन्सन ने तीन और जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल 156/4 पर खत्म किया और 23 रन की बढ़त हासिल की। एमिलियो गे ने 60 और हैरी ब्रूक ने नाबाद 52 रन बनाए। ऐसे मुश्किल दिन में रजाउल्लाह की गेंदबाजी पाकिस्तान के लिए सबसे सकारात्मक पहलू रही। रूट जैसे अनुभवी बल्लेबाज को अपनी चौथी टेस्ट गेंद पर आउट करना इस युवा पेसर के लिए बड़ा संकेत है।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने भी दिन के प्रदर्शन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा, 'दिन से बहुत खुश हूं। सुबह यहां आकर टॉस जीतना, पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए भेजना और उन्हें 130 के आसपास आउट करना हमें बहुत मजबूत स्थिति में रखता है।' तीन टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए सीरीज बचाने की चुनौती बड़ी है। लेकिन रजाउल्लाह के डेब्यू ने कम से कम यह संकेत जरूर दिया है कि तेज गेंदबाजी में पाकिस्तान के पास एक नया हथियार सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed