भारत ने पांच मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को हरा दिया। अब सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले को जीत कर यह जता दिया है कि इस बार वह खाली हाथ नहीं लौटने वाली। ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतने के बाद टीम को न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों के लिए अधिक समय नहीं मिल पाया था, लेकिन इसके बावजूद विराट ब्रिगेड ने शानदार खेल दिखाया है।
NZvIND: इन 11 जांबाजों के बूते न्यूजीलैंड को मात देने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
ओपनिंग
रोहित शर्मा और केएल राहुल ही दूसरे मैच में भी टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। पहले मुकाले में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रह गया, लेकिन राहुल ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों पर 56 रन बनाए। सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम चाहेगी कि दोनी ही ओपनर टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाए।
मध्यक्रम
नंबर तीन पर विराट कोहली ही बल्लेबाजी के लिए आएंगे। विराट ने पहले मुकाबले में बेहतरीन 45 रन की पारी खेली। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर 99 रन की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर का खेलना अब लगभग तय ही है। अय्यर ने सीरीज के पहले टी-20 में धुंआधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने 29 गेंदों में 58 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे को भी शामिल किया जा सकता है।
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में विराट ने दोनों को ही प्लेइंग 11 में मौका दिया था। दूसरे मुकाबले में भी शिवम और जडेजा को अंतिम 11 में मौका मिल सकता है।
विकेटकीपर
केएल राहुल ने जिस अंदाज में विकेटकीपिंग की है और अपनी बल्लेबाजी के साथ सामंजस्य बैठाया। उस हिसाब से इस मैच में भी राहुल ही विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।