फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'IPL में जानवरों की तरह होती है क्रिकेटरों की नीलामी'

Wed, 31 Jan 2018 01:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
new zealand cricket players association chief Heath Mills Criticise ipl auction
आईपीएल 2018

आईपीएल सीजन-11 में इस साल विदशी टीमों के कई धाकड़ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं। आईपीएल में न्यूजीलैंड से इस साल ट्रैंट बोल्ट, कॉलिन मुनरो, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, ब्रैंडन मैकुलम, कॉलिन डि ग्रैंडहोम और कप्तान विलियम्सन हिस्सा लेंगे। इसी बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन (एनजेडसीपीए) ने आईपीएल में खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त की जमकर आलोचना की है।


 

new zealand cricket players association chief Heath Mills Criticise ipl auction
ipl auction 2018

एनजेडसीपीए के चीफ हेथ मिल्स ने आईपीएल नीलामी पर तंज कसते हुए कहा, 'खिलाड़ियों की आजीविका से गलत खिलवाड़ करने वाली नीलामी की यह प्रक्रिया बेहद अपमानजक है।'

new zealand cricket players association chief Heath Mills Criticise ipl auction
Heath Mills

इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड हेराल्ड को दिए एक इंटरव्यू में मिल्स ने कहा कि नीलामी की यह प्रक्रिया बेहद पुरानी और भद्दी है। इसमें खिलाड़ियों को गलत ढंग से खरीदकर उन्हें दुनिया के सामने जानवरों की तरह पेश किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new zealand cricket players association chief Heath Mills Criticise ipl auction
Brendon McCullum

इससे पहले मिल्स ने वेलिंगटन क्रिकेट के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर क्लिंटन के एक ट्वीट का भी समर्थन किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'आईपीएल नीलामी की प्रक्रिया बेहद मर्यादाहीन, क्रूर और गैर-जरूरी रोजगार पैदा करने वाली है। यह आश्चार्यजनक है कि इस तरह की खोखली, हास्यास्पद और मध्ययुगीन प्रणाली आज भी जिंदा है।'
 


विज्ञापन
new zealand cricket players association chief Heath Mills Criticise ipl auction
आईपीएल 2018

मिल्स ने आईपीएल को एक नॉन-प्रोफेशन खेल करार देते हुए कहा कि इसमें खिलाड़ियों की नीलामी का कोई सटीक पैमाना नहीं होता। अपने मुनाफे के लिए फ्रैंचाइजी खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए उन पर पैसा लगाती है। बता दें कि आईपीएल नीलामी में इस साल 59 विदेशी खिलाड़ी खरीदे गए हैं, जिनमें से 7 न्यूजीलैंड के हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed