फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: वन-डे सीरीज को लेकर 'हिटमैन' का है यह प्लान, बोले- सीरीज जीतने को हैं पूरी तरह तैयार 

Wed, 31 Jan 2018 01:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa 1st odi match rohit sharma says about plan to win the series
रोहित शर्मा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले वन-डे सीरीज से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत में रोहित ने कहा है कि टीम इंडिया की नजर डरबन में मेहमानों के खिलाफ खराब रिकॉर्ड पर नहीं बल्कि एक फरवरी से शुरू हो रही 6 मैचों की वन-डे सीरीज जीतने पर है। 

india vs south africa 1st odi match rohit sharma says about plan to win the series
rohit sharma - फोटो : BCCI

वन-डे क्रिकेट में तीन दोहरे शतकों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले रोहित ने वन-डे सीरीज की योजना पर बात करते हुए कहा था कि हम सीरीज जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम काफी लंबे अर्से बाद 6 मैचों की सीरीज खेल रहे हैं। इसलिए हम एक बार में सिर्फ एक मैच को लेकर ही आगे बढ़ेंगे और एक साथ पूरी सीरीज के बारे में नहीं सोचेंगे।

india vs south africa 1st odi match rohit sharma says about plan to win the series
रोहित शर्मा

किसी तरह के दबाव के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, 'एक टीम के रूप में हमने दबाव को सहना सीख लिया है और अब यह खिलाड़यों पर निर्भर है कि वे व्यक्तिगत तौर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। हर खिलाड़ी की अपनी भूमिका है और उसे अपनी भूमिका का निर्वाह करना है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa 1st odi match rohit sharma says about plan to win the series
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक कोई वन-डे नहीं जीते जाने के रिकॉर्ड के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, मुझे याद नहीं कि इस मैदान पर भारत ने अपना पहला मैच कब खेला था। लेकिन पिछले कई दशकों में स्थिति बदल चुकी हैं और खिलाड़ी भी बदल चुके हैं। हम यहां पिछली बार और इससे पहले भी मैच हार चुके हैं लेकिन इस बार हमारे पास मौका है और मुझे लगता है कि हम जीत सकते हैं क्योंकि यह टीम अलग है और लगातार जीत रही है।'

विज्ञापन
india vs south africa 1st odi match rohit sharma says about plan to win the series
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

इस सीरीज को 2019 के वर्ल्ड कप से जोड़े जाने के सवाल को लेकर रोहित ने कहा, मेरा मानना है कि सीरीज की शुरुआत 2019 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर करना हमारे लिए अच्छा है,लेकिन अभी विश्वकप काफी दूर है और हम उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे। हां, कहीं न कहीं वर्ल्ड कप हमारे दिमाग में रहेगा क्योंकि अगला वर्ल्ड कप विदेशी परिस्थितियों में खेला जाना है। हम अब विदेशों में बहुत क्रिकेट खेलेंगे। हम इसे आगे ले जाएंगे और आगे बढ़ेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed