फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket West Indies announce ODI and T20I squads for upcoming white-ball tour of India captain and team

वेस्टइंडीज टीम का एलान: भारत के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज में होप करेंगे कप्तानी; टी20 और वनडे टीम कितनी अलग?

Sat, 19 Sep 2026 10:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Sep 2026 10:59 PM IST
सार

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवर सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। वनडे और टी20 सीरीज में शाई होप वेस्टइंडीज की कप्तानी करेंगे।

विज्ञापन
cricket West Indies announce ODI and T20I squads for upcoming white-ball tour of India captain and team
शाई होप - फोटो : ICC

विस्तार

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ इस महीने से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए शनिवार को टीम का एलान कर दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने वनडे और टी20 दोनों टीमों का एलान कर दिया है। इन दोनों टीमों की कप्तानी शाई होप करेंगे। भारत ने भी इस सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी थी। दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी।  
विज्ञापन

सीरीज का कार्यक्रम
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत तिरुवनंतपुरम से करेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच तीन अक्तूबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपबेल की वापसी
हैमस्ट्रिंग चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल पाने के बाद जॉन कैंपबेल टीम में लौट आए हैं। अगस्त में सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे अकीम ऑगस्टे इस दौरे से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ज्वेल एंड्रयू को शामिल किया गया है, जो टॉप और मिडिल-ऑर्डर में बल्लेबाजी का विकल्प देंगे। टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज कामिल पूरन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है, जो 2028 टी20 विश्व कप से पहले उभरती प्रतिभाओं को पहचानने और विकसित करने की दिशा में अपनाए गए सुनियोजित दृष्टिकोण को दर्शाता है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आठ पारियों में 159.64 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए, जबकि उनका औसत 39 रहा।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लावेस, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफाने रदरफोर्ड, जेडन सील्स। 

वेस्टइंडीज की टी20 टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेत्मायर, अकील हुसैन, शमारा जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पोवेल, शेरफाने रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed