फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जडेजा को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

Wed, 06 Sep 2017 08:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 06 Sep 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
nathan Lyon makes unique record in test cricket history
नाथन लायन - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। लायन विश्व के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने शीर्ष चार बल्लेबाजों को LBW आउट किया। 

nathan Lyon makes unique record in test cricket history
नाथन लायन - फोटो : Espncricinfo

मेजबान टीम से पहले टेस्ट में मिली 20 रन की शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने दूसरे टेस्ट के लिए तीन स्पिनरों को आजमाया। टीम में नाथन लायन, एशटन आगर और स्टीव ओ कीफ को लिया। ऑस्ट्रेलिया ने स्पिनर के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की, जो 70 साल के बाद पहली बार हुआ। लायन ने पहली पारी में 7 विकेट झटके और एशियाई धरती पर लगातार तीसरी बार एक पारी में पांच विकेट लिए। 

nathan Lyon makes unique record in test cricket history
नाथल लायन - फोटो : Espncricinfo

लायन ने बांग्लादेश के जिन शीर्ष चार बल्लेबाजों को  LBW आउट करके रिकॉर्ड बनाया, वो हैं- तमीम इकबाल, इमरुल कायेस, सौम्य सरकार और मोनिमुल हक। इसी के साथ लायन अब क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक्स में इस मामले में पहले गेंदबाज बन गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nathan Lyon makes unique record in test cricket history
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI

बता दें कि लायन वहीं गेंदबाज हैं, जो एडिलेड ग्राउंड स्टाफ के सदस्य थे और क्रिकेट खेलने से पहले स्टेडियम की घास काटकर कमाई करते थे। लायन ने एशियाई धरती पर भी एक रिकॉर्ड कायम किया है। इस साल एक पारी में 5 या इससे अधिक विकेट लेने के मामले में वो शीर्ष पर पहुंच गए हैं। लायन ने एशियाई धरती पर इस साल चौथी बार एक पारी में पांच या अधिक विकेट झटके जबकि श्रीलंका के रंगना हेराथ और भारत के रविंद्र जडेजा इस साल एशियाई धरती पर 3-3 बार ही ऐसा कर पाए है। लियोन ने 10 पारियों में यह उपलब्धि अपने नाम की। लायन ने अब तक 69 टेस्ट में 263 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
nathan Lyon makes unique record in test cricket history
नाथन लायन - फोटो : ESPN

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 6 बार हो चुका है जब शीर्ष चार बल्लेबाज LBW आउट हुए हो। पहली बार शीर्ष चार बल्लेबाज 1999 में ब्रिजटाउन में LBW आउट हुए थे। तब ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के शीर्ष चार बल्लेबाजों को LBW आउट करके पवेलियन भेजा था। पहले तीन विकेट महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने तीन बल्लेबाजों को जबकि जेसन गिलेस्पी ने एक बल्लेबाज को LBW आउट किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed