फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर ने तोड़ दिया 130 साल पुराना रिकॉर्ड

Thu, 07 Sep 2017 03:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 07 Sep 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
nathan lyon breaks 130 year old australian record
नाथन लायन - फोटो : the roar

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन के लिए मौजूदा बांग्लादेश दौरा शानदार बीत रहा है। उन्होंने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन गुरुवार को 130 साल पुराना ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया। लायन ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। वो ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए।

nathan lyon breaks 130 year old australian record
नाथल लायन - फोटो : Espncricinfo

नाथन लायन ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में जब अपना तीसरा विकेट लिया तो उनके मौजूदा सीरीज में विकेटों की संख्या 19 हो गई। इस तरह उन्होंने जेजे फेरिस के दो मैचों की सीरीज में 18 विकेटों को तोड़ दिया है। बता दें कि फेरिस ने 1887 की एशेज सीरीज के अपने पहले दो मैचों में 18 विकेट झटके थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर चार्ली टर्नर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1887 में दो टेस्ट में कुल 17 विकेट लिए थे। फिर 2003 में लेग स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल ने बांग्लादेश के खिलाफ 17 विकेट चटकाए। इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर ब्रेट ली हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2007 में दो मैचों में 16 विकेट चटकाए थे।

nathan lyon breaks 130 year old australian record
रंगना हीरथ - फोटो : self

नाथन लायन ने जैसे ही चिट्टागोंग टेस्ट में बांग्लादेश की दूसरी पारी में शाकिब अल हसन (2) को डेविड वॉर्नर के हाथों की शोभा बनाया, वैसे ही उन्होंने यह ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब लायन की नजरें श्रीलंका के गेंदबाज रंगना हेराथ द्वारा 23 विकेटों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने पर टिकी हैं। बता दें कि बाएं हाथ के श्रीलंकाई स्पिनर ने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 23 विकेट झटके थे। समाचार लिखे जाने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 83 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। अगर लायन अगले 5 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो हेराथ के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
nathan lyon breaks 130 year old australian record
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI

वैसे लायन ने दूसरी बार एक टेस्ट में 10 विकेट लेने का कारनामा ही किया। उन्होंने मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में 7 विकेट लिए थे और दूसरी पारी में समाचार लिखे जाने तक 3 विकेट लिए हैं। बहरहाल, इससे पहले लायन ने 2014 में एडिलेड के मैदान पर भारत के खिलाफ एक टेस्ट में 10 या इससे अधिक विकेट लिए थे। तब ऑफ स्पिनर ने एक टेस्ट में कुल 12 विकेट लिए थे। 

विज्ञापन
nathan lyon breaks 130 year old australian record
नाथन लायन - फोटो : Espncricinfo

वैसे 29 वर्षीय लायन से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए दो बार किसी टेस्ट में 10 या इससे अधिक विकेट लेने वाले आखिरी ऑफ स्पिनर हफ ट्रम्बल थे, जिन्होंने 1902 की एशेज सीरीज में लगातार दो टेस्ट में 10 विकेट लिए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed