फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्क बाउचर को पीछे छोड़ धोनी ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Thu, 07 Sep 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Thu, 07 Sep 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
India become only visiting team to whitewash home team in all the three formats of a single tour
धोनी
भारत एक दौरे में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करने वाली दुनिया की पहली मेहमान टीम बन गई है। भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 3-0, वनडे में 5-0 और टी-20 में 1-0 से मात दी है। ऐसा अबतक और कोई मेहमान टीम नहीं कर सकी थी। मेजबान के रूप में साल 2009-10 में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने तीनों फॉर्मेट की सीरीज में एक भी मैच नहीं जीतने दिया था और भारत की तरह 9-0 से जीत हासिल की थी। 

विदेशी सरजमीं पर अद्भुत कारनामा करने वाली पहली टीम बनी 'टीम इंडिया'

India become only visiting team to whitewash home team in all the three formats of a single tour
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी विकेटकीपर द्वारा विदेशी धरती पर किए सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड कोलंबो में एमएस धोनी ने अपने नाम कर लिया। एंजेलो मैथ्यूज को स्टंपिंग करते ही धोनी के नाम विदेशी धरती पर 476 शिकार दर्ज हो गए। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर के साथ 475 शिकार के साथ बराबरी पर थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट 460 शिकार के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

विदेशी सरजमीं पर अद्भुत कारनामा करने वाली पहली टीम बनी 'टीम इंडिया'

India become only visiting team to whitewash home team in all the three formats of a single tour
चहल, विराट और धोनी - फोटो : PTI
टीम इंडिया के लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने कोलंबो टी-20 में 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उनके टी-20 मैचों में विकेटों की संख्या 14 हो गई है। वह भारत की तरफ से करियर के पहले 7 टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने सात मैचों में 14,  अशोक डिंडा ने 13 और आरपी सिंह ने 12 विकेट हासिल किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी सरजमीं पर अद्भुत कारनामा करने वाली पहली टीम बनी 'टीम इंडिया'

India become only visiting team to whitewash home team in all the three formats of a single tour
दिलशान मुनावीरा - फोटो : icc
श्रीलंकाई बल्लेबाज दिलशान मुनावीरा ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी-20 में किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा बनाए गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। श्रीलंका की ओर से सबसे तेज टी-20 अर्धशतक कुमार संगाकार के नाम दर्ज है। संगाकारा ने 21 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। मुनावीरा ने 29 गेंद में 53 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के जड़े। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182.75 का रहा जो टी-20 में साल 2010 के बाद 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है। 
विज्ञापन

विदेशी सरजमीं पर अद्भुत कारनामा करने वाली पहली टीम बनी 'टीम इंडिया'

India become only visiting team to whitewash home team in all the three formats of a single tour
विराट कोहली और उपुल थरंगा - फोटो : PTI
कोलंबो में भारत के हाथों 7 विकेट से मिली हार श्रीलंका की टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए हासिल की लगातार सातवीं हार है। इससे पहले श्रीलंका को पहले बैटिंग करते हुए लगातार 6 मैचों में हार मिली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed