फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी ने मैच के दौरान किया सेना को याद, पहना पैरा कमांडो का खास 'बलिदान बैज'

Thu, 06 Jun 2019 12:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Jun 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni wears balidan badge special insignia of para commando during match against south africa
बलिदान बैज के साथ एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में जहां रोहित शर्मा अपने शतक की वजह से छा गए वहीं धोनी अपने ग्लव्स की वजह से चर्चा में आ गए।



MS Dhoni wears balidan badge special insignia of para commando during match against south africa
धोनी - फोटो : social media

धोनी ने एक बार फिर से मैच के दौरान भारतीय सेना के सम्मान में खास निशानी/चिन्ह को पहना। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हमेशा की तरह विकेटकीपिंग करने उतरे।

इसी दौरान उनके ग्लव्स पर बने निशान पर सोशल मीडिया के कई यूजर्स की नजर पड़ी और देखते-देखते ही धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।

MS Dhoni wears balidan badge special insignia of para commando during match against south africa
धोनी - फोटो : social media

धोनी वैसे तो अक्सर सेना से जुड़ी चीजों को सांकेतिक तौर पर पहने हुए और खेलते हुए दिख जाते हैं लेकिन ये पहली बार हुआ जब धोनी ने स्पेशल फोर्सेज की महत्वपूर्ण निशानी को मैच के दौरान पहना।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni wears balidan badge special insignia of para commando during match against south africa
पैरा फोर्स - फोटो : social media

क्या है ये निशानी?
भारतीय सेना की एक स्पेशल फोर्सेज की टीम होती है जो आतंकियों से लड़ने और आतंकियों के इलाके में घुसकर उन्हें मारने में दक्ष होती है। मुश्किल ट्रेनिंग और पैराशूट से कूदकर  दुश्मन के इलाके में घुसकर दुश्मन को मारने में महारत हासिल करने वाले इन सैनिकों को पैरा कमांडो कहा जाता है।

इन्हीं पैरा कमांडो को एक खास तरह की निशानी/चिन्ह दी जाती है जिसे बलिदान चिन्ह/बैज कहा जाता है। ये बैज उन्हें ही मिलता है जो स्पेशल पैरा फोर्सेज से जुड़े हों।

विज्ञापन
MS Dhoni wears balidan badge special insignia of para commando during match against south africa
आर्मी धोनी - फोटो : social media
धोनी ने क्यों पहना बैज?
महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाजा गया था। उसके बाद साल 2015 में धोनी ने पैरा फोर्सेज के साथ बुनियादी ट्रेनिंग और फिर पैराशूट से कूदने की स्पेशल ट्रेनिंग भी पूरी की जिसके बाद धोनी को पैरा रेजिमेंट में शामिल किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed