फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी ने बाराबती स्टेडियम में एंट्री लेने के तुरंत बाद किया ये बड़ा काम

Wed, 20 Dec 2017 08:16 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni inspects the pitch of barabati stadium in cuttack
एम एस धोनी - फोटो : BCCI

बाराबती स्टेडियम की पिच का एक साल से टेस्ट नहीं हुआ है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच से पूर्व पिच का निरीक्षण किया। धोनी ने अपना किट बैग उतारकर रखा और सीधे 22 यार्ड की पिच को देखने गए। उन्होंने कुछ मिनट पिच को देखने में बिताए और दोनों छोर पर हाथ से मजबूती नापी।

ms dhoni inspects the pitch of barabati stadium in cuttack
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

इससे पहले कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा और कोच रवि शास्त्री ने भी पिच को बारीकी से देखा। बाराबती स्टेडियम में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। 5 अक्टूबर 2015 को टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था।

ms dhoni inspects the pitch of barabati stadium in cuttack
युवराज सिंह - फोटो : Twitter

तब टीम इंडिया 92 रन के मामूली स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी और दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से मैच जीता था। मगर 11 महीने पहले टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जो वन-डे मैच इस स्टेडियम पर खेला गया था, उसमें धोनी और युवराज सिंह ने शतक जमाए थे और टीम इंडिया ने 381/6 का विशाल स्कोर बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni inspects the pitch of barabati stadium in cuttack
एमएस धोनी - फोटो : twitter

हालांकि, इस पिच पर इसके बाद से क्रिकेट के मुकाबलों के बजाय फुटबॉल मैच खेले गए। वैसे पिच के बारे में एक अधिकारी ने जानकारी दी, 'यहां की पिच पर बड़ा स्कोर बन सकता है। हमने स्पोर्टिंग विकेट बनाने के भरसक प्रयास किए हैं।' उन्होंने साथ ही कहा कि ओस दिक्कत नहीं पैदा करेगी।

विज्ञापन
ms dhoni inspects the pitch of barabati stadium in cuttack
एमएस धोनी

बहरहाल, धोनी ने पिच का निरीक्षण करने के बाद नेट्स पर अभ्यास किया। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर को पैड्स लाइन पर गेंद डालने के लिए कहा। मैदान पर करीब पांच हजार दर्शक मौजूद थे, जो लगातार धोनी धोनी के नारे लगाते दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed