फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India Tour Sparks Huge Cricket Buzz in New Zealand, Over 50,000 Tickets Sold

भारत के दौरे से न्यूजीलैंड में क्रिकेट का क्रेज: टीम इंडिया को लेकर फैंस का जोश चरम पर! अब तक 50000+ टिकट बिके

Wed, 09 Sep 2026 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Sep 2026 02:36 PM IST
सार

भारत के छह साल बाद न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक घरेलू अंतरराष्ट्रीय समर सीजन के लिए 50 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। भारत के खिलाफ मुकाबलों की मांग सबसे ज्यादा है। क्राइस्टचर्च में दूसरा टी20 मैच 75 फीसदी तक बिक चुका है, जबकि ईडन पार्क में छठा स्तर भी खोला जाएगा।

विज्ञापन
India Tour Sparks Huge Cricket Buzz in New Zealand, Over 50,000 Tickets Sold
स्टेडियम - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन न्यूजीलैंड में इसका असर अभी से दिखने लगा है। टीम इंडिया छह साल बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है और इसको लेकर फैंस का उत्साह इतना ज्यादा है कि घरेलू समर सीजन के लिए 50 हजार से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के मुताबिक, सोमवार से आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री शुरू हुई। इससे पहले दो सप्ताह तक क्रिकेट नेशन सदस्यों, स्काई ग्राहकों और एएनजेड ग्राहकों के लिए प्री-सेल की सुविधा उपलब्ध थी।
विज्ञापन

भारत के मैचों की सबसे ज्यादा मांग
भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबलों को लेकर टिकटों की मांग खास तौर पर देखने को मिल रही है। क्राइस्टचर्च में होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला पहले ही 75 फीसदी बिक चुका है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मार्केटिंग प्रमुख टिम एलिस ने इस प्रतिक्रिया को शानदार बताया। उन्होंने कहा, 'हेगले ओवल में होने वाले मैचों में हमेशा अच्छी संख्या में दर्शक आते रहे हैं, लेकिन किसी मैच का तीन-चौथाई से ज्यादा बिक जाना काफी शानदार है।' भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर से पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। यह भारत का छह साल बाद न्यूजीलैंड दौरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडन पार्क में खुलेगा छठा स्तर
भारत की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि ऑकलैंड के मशहूर ईडन पार्क में दर्शकों के लिए स्टेडियम का छठा स्तर खोला जा रहा है। यह व्यवस्था 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी20 मुकाबले के लिए की गई है। ईडन पार्क का यह हिस्सा हाल के वर्षों में बेहद कम मौकों पर खोला गया है। इससे पहले यहां 2015 वनडे विश्व कप और 2018 में न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच के दौरान इस स्तर का इस्तेमाल किया गया था। टिम एलिस ने कहा, 'कई वर्षों बाद ईडन पार्क के शीर्ष स्तर को खोल पाना वास्तव में रोमांचक है और यह उस उत्साह को दर्शाता है जो इस दौरे को लेकर लगातार बढ़ रहा है।'
विज्ञापन

टी20 विश्व कप फाइनल के बाद बढ़ा रोमांच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल 2026 टी20 विश्व कप का फाइनल भी खेला गया था। ऐसे में दोनों टीमों की अगली भिड़ंत को लेकर फैंस में अतिरिक्त उत्साह है। न्यूजीलैंड क्रिकेट भी दौरे के दौरान कई विशेष कार्यक्रम और मैच-डे एक्टिवेशन आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। एलिस ने कहा, 'हम दौरे के आसपास कई कार्यक्रमों की योजना पर काम कर रहे हैं और मैच के दौरान कुछ शानदार गतिविधियां भी होंगी, जो हर उम्र के प्रशंसकों के लिए बेहतरीन अनुभव देने का हमारा प्रयास है।' भारत का दौरा न्यूजीलैंड के अंतरराष्ट्रीय घरेलू समर सीजन की शुरुआत करेगा। इसके बाद दिसंबर में बांग्लादेश की महिला टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed