फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SLC facing estimated revenue loss after being stripped of hosting rights of ICC Women's Champions Trophy

श्रीलंका क्रिकेट को बड़ा नुकसान: चैंपियंस ट्रॉफी नहीं होने से भारी राजस्व का अनुमान, आईसीसी ने छीनी थी मेजबानी

Wed, 09 Sep 2026 05:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Sep 2026 05:08 PM IST
सार

महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिनने के कारण श्रीलंका क्रिकेट को भारी राजस्व का नुकसान हो सकता है। अनुमान जताया जा रहा है कि इसकी वजह से श्रीलंका को लगभग दो करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 188 करोड़ रुपये) के राजस्व का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
SLC facing estimated revenue loss after being stripped of hosting rights of ICC Women's Champions Trophy
श्रीलंका टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट को अगले साल की शुरूआत में आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अधिकार गंवाने के बाद लगभग दो करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 188 करोड़ रुपये) के राजस्व का नुकसान हो सकता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन मूल रूप से श्रीलंका में कराया जाना था, लेकिन अब इसे भारत में 14 से 28 फरवरी 2027 तक कराया जाएगा जिसके मैच मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट की परिवर्तन (ट्रांसफोरर्मेशन) समिति के सचिव प्रकाश शाफटर ने पत्रकारों से कहा, हमें निश्चित रूप से मेजबानी शुल्क मिलेगा। मुझे लगता है कि यह करीब 20 लाख डॉलर के करीब होगा। साथ ही श्रीलंका क्रिकेट को स्टेडियम और अन्य आयोजन स्थलों को तैयार करने तथा सुविधाओं को बेहतर बनाने का खर्च भी उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्यों छीनी गई थी मेजबानी?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका से टूर्नामेंट की मेजबानी लगातार सरकारी हस्तक्षेप और निर्वाचित प्रशासन की अनुपस्थिति के कारण छीन ली थी। पिछले सप्ताह आईसीसी ने छह देशों के इस टूर्नामेंट को भारत स्थानांतरित करने के फैसले की घोषणा की थी। आईसीसी के अनुसार श्रीलंका के मौजूदा क्रिकेट प्रशासन में सुधार की प्रक्रिया विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के नियमों के अनुरूप नहीं थी। इस तरह श्रीलंका ने 2024 के बाद सरकारी हस्तक्षेप के कारण आईसीसी के दूसरे टूर्नामेंट की मेजबानी गंवाई हैं। 

टी20 प्रारूप में होगा टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी और वे इस महिला टूर्नामेंट की पहली विजेता बनने की कोशिश करेंगी। यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें छह टीमें राउंड-रॉबिन लीग में मुकाबला करेंगी और टॉप दो टीमें 28 फरवरी को होने वाले फइनल में पहुंचेंगी। भारत के पास अभी आईसीसी महिला क्रिकेट वनडे विश्व कप का खिताब है, जबकि ऑस्ट्रेलिया आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की चैंपियन है। उन्होंने इस साल जुलाई में इंग्लैंड में यह खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed