फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर साल 19 दिसंबर को विराट कोहली की आंखों में आते हैं आंसू, इसलिए रहते हैं इमोशनल

Tue, 19 Dec 2017 04:28 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
virat kohli getting emotional on 19 december due to father demise
विराट कोहली
टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद विराट कोहली ने शानदार काम किया और टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। टीम इंडिया ने कोहली के नेतृत्व में बेहतरीन खेल दिखाया और एक के बाद एक विरोधी टीमों को मात दी। कोहली के सफल होने की कहानी संघर्षों से भरी है। 19 दिसंबर तो ऐसा दिन है, जो विराट कोहली की आंखों में आंसू जरूर ले आता है। हालांकि, 11 साल पहले यानी 2006 में युवा विराट को आगे बढ़ने की हिम्मत भी इसी दिन से मिली।
virat kohli getting emotional on 19 december due to father demise
विराट कोहली

दरअसल, दिल्ली और कर्णाटक के बीच रणजी ट्रॉफी सुपर लीग मैच के तीसरे दिन का खेल पूरा हुआ था। तब 18 साल के कोहली 40 रन बनाकर नाबाद थे और उन्हें अगले दिन बड़ी पारी खेलना थी। कोहली की टीम फॉलोऑन खेल रही थी, जिसे टालने के लिए उन्हें 192 रन की दरकार थी। 

virat kohli getting emotional on 19 december due to father demise
विराट कोहली - फोटो : BCCI

हालांकि, अगले दिन की सुबह विराट कोहली को जीवन में हैरान कर देने वाली खबर सुनने को मिली। विराट के पिता का इसी दिन देहांत हो गया था। तब पहली बार विराट कोहली की दृढ़ता देखने को मिली, जो फैंस आज उनके ट्रेडमार्क के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli getting emotional on 19 december due to father demise
‌विराट कोहली - फोटो : twitter

विराट की जिंदगी में पिता प्रेम कोहली ने एक दोस्त से लेकर मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उनके गुजर जाने से विराट सन्न जरूर रह गए। मगर सुबह अपने पिता का अंतिम संस्कार करके युवा विराट मैदान पर लौटे और बल्लेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
virat kohli getting emotional on 19 december due to father demise
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विराट कोहली ने मैदान पर किसी से बात नहीं की और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। हालांकि, यह दिन विराट के रनों के लिए नहीं बल्कि उनकी दृढ़ता के लिए याद रखा जाता है। पहली बार हमने विराट को इतनी दृढ़ता से खेलते हुए देखा जो आगे चलकर उनका ट्रेडमार्क बना और उन्होंने क्रिकेट की पिच पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़े या यूं कहिए कि रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी है और आगे भी जारी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed