चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के रोमांचक पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर फाइनल में सीधी एंट्री कर ली है। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने पांच गेंदें शेष रहते 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, मैच में एक समय एसआरएच पूरी तरह हावी थी और क्रिकेट एक्सपर्ट्स व फैंस को भी लगने लगा था कि 'ऑरेंज आर्मी' पहले फाइनल का टिकट हासिल करेगी।
IPL 2018: 19 वर्षीय राशिद ने डाली ऐसी गेंद, धोनी 'थाला' हो गए चारों खाने चित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
140 रन के लक्ष्य की रक्षा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को शुरुआत में जोरदार झटके दिए। सीएसके को शेन वॉटसन, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू के रूप में बड़े झटके लगे। इसके बाद कप्तान एमएस धोनी पर टीम की नैया पार लगाने की बड़ी जिम्मेदारी आई, जिन्होंने मौजूदा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।
धोनी ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की और 18 गेंदों में 9 रन बनाए। यह बात जगजाहिर हो चुकी है कि धोनी क्रीज पर पहले समय लेते हैं और जम जाने के बाद वह गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं। जब धोनी पर डटे हुए खेल रहे थे, तब फैंस की उम्मीदें जाग गई थी कि 'थाला' ही सीएसके को जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाएंगे।
हालांकि, फैंस और चेन्नई सुपरकिंग्स को तगड़ा झटका 19 साल के अफगानी लेग स्पिनर राशिद खान ने दिया। पारी का आठवां ओवर कर रहे राशिद ने बेहतरीन गूगली डाली, जिस पर धोनी पूरी तरह चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड होकर डगआउट लौटे। धोनी के बल्ले और पैड के बीच काफी अंतर था। धोनी के विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rashid rides through MSD's gates https://t.co/bk3AMFW8DH via @ipl
राशिद खान और अन्य गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की। मगर फाफ डू प्लेसी (67*) और शार्दुल ठाकुर (15*) ने उनके अरमानों पर पानी फेरते हुए चेन्नई को फाइनल में पहुंचा दिया। अब फाइनल को चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर दूसरी फाइनलिस्ट टीम से होगा, जिसका फैसला दूसरे क्वालीफायर में होगा।