{"_id":"5b0c47f14f1c1b896e8b5215","slug":"ms-dhoni-and-dwayne-bravo-have-a-race-during-practise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: CSK के कप्तान एमएस धोनी और ड्वेन ब्रावो ने लगाई रेस, जानिए कौन जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: CSK के कप्तान एमएस धोनी और ड्वेन ब्रावो ने लगाई रेस, जानिए कौन जीता
Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स रविवार को आईपीएल 2018 की चैंपियन बनी। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। चेन्नई की टीम में काफी उम्रदराज खिलाड़ी शामिल थे, जिसकी वजह से उसे बूढ़ी टीम कहा जा रहा था। चेन्नई में औसत आयु 31 वर्ष थी। हालांकि, इस टीम ने दिखा दिया कि फिटनेस के सामने उम्र महज एक नंबर है।
2 of 5
MS DHONI
फाइनल जीतने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने कहा था, 'हम उम्र के बारे में बात करते हैं, लेकिन फिटनेस अधिक महत्वपूर्ण है। अंबाती रायुडू की उम्र 33 है, लेकिन यह वास्तव में मायने नहीं रखती। अगर आप किसी भी कप्तान से पूछेंगे, तो वह अपनी टीम में ऐसे खिलाड़ी चाहेगा जो चपल हो।'
3 of 5
ms dhoni
इस बात को खुद धोनी ने साबित किया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 36 वर्षीय धोनी और ड्वेन ब्रावो के बीच रेस हुई है। धोनी और ब्रावो ने हाथ में बल्ला लेकर रेस लगाई। विकेट्स के बीच दोनों के हाथ में एक बल्ला था और दोनों को तीन रन दौड़ कर लेने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
इस वीडियो में दिखा कि धोनी और ब्रावो उम्रदराज होने के बावजूद काफी फिट हैं और दोनों ने तेजी से तीन रन लिए। हालांकि, इसमें कहना मुश्किल है कि जीत किसकी हुई, लेकिन एक नजर में दिखता है कि कैरीबियाई ऑलराउंडर ने अंतिम पलों में पूर्व भारतीय कप्तान को मात दी। वैसे, यह रेस तो महज एक मस्तीभरी एक्सरसाइज रही और इसमें जीत-हार से कोई असर नहीं पड़ने वाला था।
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन (117*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीएसके ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।