{"_id":"5a019c504f1c1bda538bb789","slug":"mitchell-starc-on-a-hattrick-row-before-ashes-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड को दी चेतावनी, एक मैच में ली दो हैट्रिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड को दी चेतावनी, एक मैच में ली दो हैट्रिक
Tue, 07 Nov 2017 05:24 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 07 Nov 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिचेल स्टार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के रोमांचक होने के पूरे आसार हैं। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट को काफी प्रतिष्ठित मानती हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज वर्तमान में दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार हैं। उनकी 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज गेंदें एशेज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकती हैं।
2 of 5
मिचेल स्टार्क
- फोटो : Getty
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज से ठीक पहले स्टार्क ने घरेलू मैच में हैट्रिक लेते हुए अपनी शानदार फार्म के संकेत दिए हैं। सबसे खास बात है कि स्टार्क ने मैच की दोनों परियों में हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिया है। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने इस प्रदर्शन के जरिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को एक तरह से अगाह भी कर दिया है।
3 of 5
मिचेल स्टार्क
स्टार्क ने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी हैट्रिक लेते हुए शानदार फार्म के संकेत दिए। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने हैट्रिक ली। न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए स्टार्क ने लगातार गेंदों में पहली पारी में जैसन बेहरेनडोर्फ, डेविड मूडी और सिमोन मैकिन के विकेट चटकाकर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम को ध्वस्त करके रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिचेल स्टार्क
- फोटो : SELF
दूसरी पारी में भी स्टार्क ने उन्हीं बल्लेबाजों को उसी क्रम में अपनी हैट्रिक में शिकार बनाया] जिस तरह पहली पारी में उन्हें आउट किया था। मिचेल स्टार्क ने पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 43 रन बनाने के अलावा 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में नाबाद 14 रन बनाने के बाद 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
5 of 5
मिचेल स्टार्क
स्टार्क की बदौलत ही वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पारी न्यू साउथ वेल्स के 270 रनों के जवाब में 176 रनों पर समाप्त हो गई। दूसरी पारी में स्टार्क की टीम न्यू साउथ वेल्स ने 6 विकेट पर 300 रन बनाकर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 395 रनों का लक्ष्य दिया। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 223 रनों पर आल आउट हो गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।