फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार्क ने साफ शब्दों में चेताया, कहा- कोई नहीं बनना चाहेगा पेसर, उबाऊ हो जाएगा क्रिकेट

Tue, 26 May 2020 05:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 May 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Mitchell Starc comments on saliva ban, says Cricket runs risk of becoming boring
मिचेल स्टार्क - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा कि गेंद को चमकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लार पर प्रतिबंध से क्रिकेट ‘काफी उबाऊ’ हो सकता है। स्टार्क ने मंगलवार को कहा कि अगर गेंद और बल्ले के बीच मुकाबले का संतुलन नहीं बना तो खेल का रोमांच खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भविष्य में तेज गेंदबाजी करने के इच्छुक युवाओं को भी हतोत्साहित करेगा।

Mitchell Starc comments on saliva ban, says Cricket runs risk of becoming boring
मिचेल स्टार्क - फोटो : social media

स्टार्क ने कहा, 'पेसर अपने महत्व में कमी और यह एकतरफा मुकाबला (बल्लेबाजों से) नहीं चाहते हैं। ऐसे में कुछ करने की जरूरत है ताकि गेंद स्विंग हो सके। अगर ऐसा नहीं होगा तो लोग क्रिकेट नहीं देखेंगे और बच्चे गेंदबाज नहीं बनना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ वर्षों में हमारी पिचें सपाट हुई है और अगर गेंद सीधे जाती है तो यह एक बहुत ही उबाऊ प्रतियोगिता होगी।'

Mitchell Starc comments on saliva ban, says Cricket runs risk of becoming boring
थूक या लार के इस्तेमाल पर जहां बैन लग सकता है तो पसीने का उपयोग बरकरार रहेगा - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अगुवाई में आईसीसी क्रिकेट समिति ने हाल ही में कोरोना वायरस खतरे से निपटने के लिए लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। स्टार्क को लगता है कि गेंदबाजों को इस समय गेंद को दूसरे तरीके से चमकाने की अनुमति देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mitchell Starc comments on saliva ban, says Cricket runs risk of becoming boring
चमक की वजह से स्विंग लेती बॉल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'अभी दुनिया में परिस्थितियां सामान्य नहीं हैं और अगर वे कुछ समय के लिए गेंद पर लार के इस्तेमाल को रोकना चाहते हैं तो उन्हें उस दौरान इस तरह की किसी और चीज की इस्तेमाल के बारे में सोचने की जरूरत है।'

विज्ञापन
Mitchell Starc comments on saliva ban, says Cricket runs risk of becoming boring
- फोटो : ट्विटर

गुलाबी गेंद से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में शामिल स्टार्क ने कहा कि वह भारत के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला में दिन-रात्रि टेस्ट खेलने का इंतजार कर रहे है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 2015 से दिन-रात्रि टेस्ट खेल रही है लेकिन भारत ने गुलाबी गेंद से सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed