फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी के सामने गेंदबाजी करने से घबराता है यह विदेशी स्पिनर, वजह का किया खुलासा

Tue, 20 Feb 2018 01:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
mitchell santner says happy to bowl ms dhoni on nets only
एम एस धोनी - फोटो : BCCI

महेंद्र सिंह धोनी के बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता को जानने वाले न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने सोमवार को कहा कि वह आगामी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान को नेट्स पर गेंदबाजी करके काफी खुश रहेंगे। सैंटनर को धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल-11 के लिए खरीदा है।

mitchell santner says happy to bowl ms dhoni on nets only
एमएस धोनी

50 लाख रुपए में चेन्नई सुपरकिंग्स के सदस्य बनने वाले सैंटनर ने कहा, 'मुझे खुशी है कि धोनी को मैच में नहीं बल्कि नेट्स पर गेंदबाजी करना होगी। वह बड़े शॉट मारने में माहिर हैं और इसलिए उनकी टीम से खेलना मेरे लिए अच्छी बात है।'

mitchell santner says happy to bowl ms dhoni on nets only
मिचेल सैंटनर

कीवी गेंदबाज को धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का बेसब्री से इंतजार हैं। 26 वर्षीय सैंटनर ने कहा, 'मैं इस साल आईपीएल का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। मुझे चेन्नई परिवार का हिस्सा बनने की खुशी है। आईपीएल संभवतः विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग है, इसलिए यहां अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हूं। यह बड़ा मंच है और मैं सीएसके को जीत में मदद करना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mitchell santner says happy to bowl ms dhoni on nets only
मिचेल सैंटनर

हैमिलटन में जन्में सैंटनर ने आगे कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि भारत में तीनों फॉर्मेट्स के मैच खेल चुका हूं। मैंने यहां विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ कुछ हद तक सफलता पाई है। इसलिए मेरा ध्यान अब अपने अनुभवों का फायदा उठाते हुए आगामी आईपीएल में अपनी प्रतिभा दिखाने पर लगा है।'

विज्ञापन
mitchell santner says happy to bowl ms dhoni on nets only
ms dhoni

सैंटनर को भारत में खेलना इसलिए भी पसंद हैं, क्योंकि यहां की पिच से स्पिनरों को मदद मिलती है। उन्होंने कहा, 'मुझे भारत की स्थिति पसंद है क्योंकि यहां से स्पिनरों को मदद मिलती है। थोड़े धीमे विकेट होते हैं और दर्शकों से मैदान भरा होता है।' 2018 आईपीएल की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 7 अप्रैल को मैच के साथ होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 27 मई को खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed