फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली करते हैं हजारों-करोड़ों की धोखाधड़ी वाले PNB का विज्ञापन, क्या अब लेंगे बड़ा फैसला

Tue, 20 Feb 2018 12:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
virat kohli is the brand ambassador of punjab national bank can discontinue the association
विराट कोहली

पंजाब नेशनल बैंक के ताजे घोटाले ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बैकफुट पर जाने के लिए मजबूर कर दिया है। PNB के ब्रांड एम्बेसडर विराट कोहली अब इस ब्रांड से दूरी बनाने की योजना बना रहे हैं। क्रिकेट जगत में भी इसको लेकर हलचल बढ़ चुकी है, जिसे देखते हुए जल्द ही विराट एंडोर्स को लेकर बड़ा फैसला सुना सकते हैं।

virat kohli is the brand ambassador of punjab national bank can discontinue the association
विराट कोहली - फोटो : bcci

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय दक्षिण अफ्रीका में टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने में व्यस्त हैं, लेकिन उनके दिमाग में पंजाब नेशनल बैंक से नाता तोड़ने की बात घूम रही है। विराट के करीबी सूत्र ने स्पॉटबॉय को बताया, 'पिछले कुछ दिनों से पंजाब नेशनल बैंक घोटाले ने सुर्खियां बटोरी हैं और इसके ब्रांड एम्बेसडर विराट कोहली हैं। अब कप्तान जल्द ही इससे दूरी बनाने की योजना बना रहे हैं।'

virat kohli is the brand ambassador of punjab national bank can discontinue the association
Virat Kohli

सूत्र ने आगे कहा, 'किसी अन्य सेलेब्रिटी की तरह विराट कोहली भी ऐसे ब्रांड का चेहरा नहीं बनना चाहते, जिसकी छवि नकारात्मक हो। इससे पहले एमएस धोनी हाई प्रोफाइल आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एम्बेसडर थे। मगर ग्रुप पर निर्माण कार्य में देरी और अन्य शिकायतें दर्ज हुई, जिसके बाद पूर्व कप्तान ने करार तोड़ दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli is the brand ambassador of punjab national bank can discontinue the association
virat kohli

बता दें कि विराट कोहली को पंजाब नेशनल बैंक ने 2016 में अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया था। बैंक ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा था, 'आज पीएनबी को एक संपूर्ण सार्वभौमिक बैंक के रूप में देखा जाता है। विराट कोहली जो ऊर्जावान युवा खिलाड़ी हैं, उनकी देश के युवाओं में काफी लोकप्रियता भी है। कोहली को ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है। विराट में दृढ़ संकल्प, फोकस और जिसके लिए जीतना एक आदत है जैसे सभी गुण मौजूद हैं।'

विज्ञापन
virat kohli is the brand ambassador of punjab national bank can discontinue the association
virat kohli

अब यह समय ही बताएगा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जल्द ही ब्रांड से खुद को अलग करेंगे या फिर वह इसके ब्रांड एम्बेसडर बने रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed