फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी पर मेहरबान झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन, 'कैप्टन कूल' को देने जा रही यह तोहफा

Thu, 14 Feb 2019 12:24 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 14 Feb 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
jharkhand state cricket association will make ms dhoni stand in ranchi stadium
ms dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग को देखते हुए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन उन्हें एक तोहफा देने जा रही है। दरअसल रांची स्टेडियम में कैप्टन कूल के नाम पर एसोसिएशन ने एक पवेलियन बनाने का फैसला किया है।

jharkhand state cricket association will make ms dhoni stand in ranchi stadium
dhoni-yuvraj

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दो विश्व कप टाइटल जीते हैं। साल 2007 में पहला टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भारत ने धोनी की कप्तानी में जीते थे। झारखंड से आने वाले पूर्व कप्तान ने राज्य क्रिकेट को विश्व में ख्याति दिलाई है।

jharkhand state cricket association will make ms dhoni stand in ranchi stadium
ms dhoni

इसी वजह से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन ने राज्य के सबसे बड़े क्रिकेट प्लेयर को सम्मानित करने का फैसला किया है, जिसका नाम महेंद्र सिंह धोनी स्टैंड रखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक बहुत जल्दी ही ग्राउंड के अंदर एमएस धोनी पर पवेलियन का नाम रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
jharkhand state cricket association will make ms dhoni stand in ranchi stadium
ms dhoni

यहां एमएस धोनी के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है। इस स्टेडियम का साउथ जोन अब धोनी के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के नाम पर भी स्टैंड बन चुके हैं।

विज्ञापन
jharkhand state cricket association will make ms dhoni stand in ranchi stadium
ms dhoni

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पवेलियन का नाम गावस्कर और सचिन के नाम पर है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के गेट का नाम रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed