{"_id":"5bcd7c8fbdec2269a5528e44","slug":"its-not-easy-to-get-out-virat-kohli-and-rohit-sharma-when-in-full-flow-feels-ravindra-jadeja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: जड्डू हुए मंत्रमुग्ध, बोले- दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं रोहित-विराट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: जड्डू हुए मंत्रमुग्ध, बोले- दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं रोहित-विराट
Mon, 22 Oct 2018 01:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : icc twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रविवार को कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट करना बड़ा मुश्किल होता है जब दोनों लय में होते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा (152*) और कप्तान विराट कोहली (140) के बेहतरीन शतकों और दोनों के बीच हुई 246 रन की साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले वन-डे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली।
2 of 5
Ravindra Jadeja
जडेजा ने मैच के बाद कहा, 'अगर विराट-रोहित क्रीज पर जमे हैं तो उन्हें आउट करना मुश्किल है। वह दोनों मैदान से सटे और हवा में बराबरी से अच्छे शॉट्स खेलते हैं। ऐसे बल्लेबाजों के सामने बड़ी मुश्किल होती है। विराट-रोहित अच्छे क्रिकेट शॉट्स खेलते हैं। वह कोई जोखिम नहीं उठाते। वह सिर्फ मैच की परिस्थिति को भांपकर खेलते हैं।'
3 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : icc twitter
जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वन-डे में 66 रन देकर दो विकेट लिए। इसके बाद कोहली और रोहित ने धमाकेदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई। जडेजा ने कहा कि बल्लेबाजी के लिए परिस्थिति आदर्श थी। उन्होंने कहा, 'विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान था। पिच में ज्यादा स्पिन और स्विंग मौजूद नहीं थी। बल्ले पर गेंद आसानी से आ रही थी। बल्लेबाजों के लिए यहां आदर्श परिस्थितियां थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : BCCI Twitter
जडेजा ने आगे कहा, 'जब वेस्टइंडीज ने 322 रन बनाए तो हम नहीं जानते थे कि दूसरे हाफ में विकेट कैसा बर्ताव करेगा। मगर शिखर धवन का विकेट लेने के बाद रोहित-विराट ने बेहतर तरीके से लक्ष्य का पीछा किया और दर्शाया कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान था। यही मैच की सच्चाई थी कि बल्लेबाजों के लिए पिच अधीन थी।'
विज्ञापन
5 of 5
Ravindra Jadeja
रवींद्र जडेजा ने यह भी खुलासा किया कि पिच की असमानता को देखते हुए टीम इंडिया ने तीन स्पिनर्स को नहीं शामिल करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता था कि विकेट कैसा बर्ताव करेगा क्योंकि लंबे समय के बाद यहां पहला वन-डे खेल रहे थे। हमने सोचा कि तीन गेंदबाजों से मदद मिलेगी और पॉवरप्ले में ज्यादा रन खर्च नहीं होंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।