फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 साल में 430 विकेट, हेराथ उसी मैदान पर क्रिकेट से लेंगे विदाई जहां से की थी शुरुआत

Mon, 22 Oct 2018 11:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
rangana herath set to retire after galle test against england
रंगना हीरथ - फोटो : self

श्रीलंका के बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेने का मन बना लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के बाद वह संन्यास ले लेंगे। टेस्ट इतिहास में बाएं हाथ के सबसे सफल स्पिनर हेराथ ने इस वर्ष जुलाई में संन्यास लेने के संकेत दिए थे और अब उन्होंने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। बता दें कि श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गॉल में पहला टेस्ट 6 नवंबर से शुरू होगा।

rangana herath set to retire after galle test against england
rangana herath

40 वर्षीय हेराथ ने बीबीसी सिंहला से बातचीत में कहा था, इंग्लैंड के खिलाफ इस साल के अंत में होने वाली सीरीज मेरे करियर की आखिरी सीरीज हो सकती है। हर क्रिकेटर के करियर में वह समय आता है जब उसे खेलने से रूकना पड़ता है। मेरे ख्याल से मेरे लिए भी वह समय आ चुका है। हेराथ ने 92 टेस्ट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया और 27.95 की औसत से 430 विकेट चटकाए।

rangana herath set to retire after galle test against england
रंगना हेराथ - फोटो : twitter

बाएं हाथ के स्पिनर ने एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल 34 बार किया। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड के महान रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड की बराबरी करने से केवल एक विकेट दूर हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकैट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में हेराथ महान हेडली के साथ संयुक्त रूप से 9वें स्थान पर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
rangana herath set to retire after galle test against england
रंगना हेराथ - फोटो : CricketCountry.com

हेराथ श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। मुरली ने 800 टेस्ट विकेट अपने नाम किए हैं। हेराथ ने तीन अर्धशतकों की मदद से 1680 रन भी अपने नाम किए हैं। उल्लेखनीय है कि हेराथ ने 1999 में गॉल में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर का अंतिम टेस्ट खेलने के लिए भी इसी मैदान को चुना।

विज्ञापन
rangana herath set to retire after galle test against england
रंगना हैराथ - फोटो : getty

हेराथ को गॉल स्टेडियम पर विकेटों का शतक पूरा करने के लिए भी एक विकेट की दरकार है। मुथैया मुरलीधरन (गॉल- 111, असगिरिया - 117 और एसएससी - 166) और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (लॉर्ड्स- 103) ही विश्व के दो ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने किसी एक मैदान पर 100 विकेट लिए हैं। याद हो कि हेराथ ने 2016 में ही सीमत ओवर क्रिकेट से संन्यास लिया था। बाएं हाथ के स्पिनर ने 71 वन-डे में 74 जबकि 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18 विकेट लिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed