आईपीएल में छक्कों के शतकवीरों में एक नई एंट्री हुई है। सभी पर एक नजर।
आईपीएल में छक्कों के शतकवीरों में नई एंट्री
आईपीएल के 26 वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के जाबांज दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैदान में उतरे थे। जहां केकेआर के ओपनर रॉबिन उथप्पा छक्कों के शतकवीर बल्लेबाजों में शामिल हो गए। इन्होंने इस मुकाबले में 2 छक्के लगाए थे। उथप्पा के 101 छक्के हो गए हैं। आगे जानते हैं, छक्कों का शतक लगाने वाले पुराने धुरंधरों से।
आईपीएल में छक्कों के शतकवीरों में नई एंट्री
छक्कों के किंग में सबसे पहला नाम है, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के ओपनर क्रिस गेल का। गेल के नाम 230 छक्के हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 155 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना 153 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर तो हैं लेकिन रोहित को कड़ी टक्कर भी दे रहे हैं।
आईपीएल में छक्कों के शतकवीरों में नई एंट्री
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 130 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं। केकेआर के बल्लेबाज युसूफ पठान 129 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और युवराज सिंह 120-120 छक्कों के साथ छठे नंबर पर संयुक्त रूप से हैं। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली संयुक्त रुप से 119-119 छक्कों के साथ सातवें नंबर पर हैं।
आईपीएल में छक्कों के शतकवीरों में नई एंट्री
आरसीबी के एक और बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के नाम 118 छक्के हैं। आरसीबी के ही एक और क्रिकेटर शेन वॉटसन के नाम इसके बाद सबसे ज्यादा 115 छक्के हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग केनाम 106 छक्के हैं। गुजरात लायंस के ओपनर ब्रैंडन मैक्कुलम 102 छक्कों के साथ 11 वें नंबर पर हैं।