{"_id":"6b024252839ee410d004dcb5","slug":"team-india-highest-total-in-new-zealand-records-rishabh-pant-hundred-shubman-gill-kl-rahul-all-stats-records-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा: किस मामले में की पाकिस्तान की बराबरी? पंत ने मैकुलम को छक्के में पछाड़ा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा: किस मामले में की पाकिस्तान की बराबरी? पंत ने मैकुलम को छक्के में पछाड़ा
Sun, 22 Nov 2026 06:46 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 22 Nov 2026 06:46 AM IST
सार
न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। पंत, राहुल, शुभमन, यशस्वी की पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। लेकिन क्या भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को जीत पाएगी? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा...
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम का कीर्तिमान: विदेशी धरती पर बनाया सबसे बड़ा स्कोर; 150 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार क्या किया?
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
विस्तार
वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में जारी पहले टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 720 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया ने 27 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर भी एक बड़ा कीर्तिमान रचा है। इतना ही नहीं, शतकवीर ऋषभ पंत ने भी छक्कों के मामले में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं...
दरअसल, भारत ने 584 रन बनाते ही 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अपना सबसे बड़ा टोटल बना दिया। इससे पहले 1999 में भारत ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 583 रन बनाए थे, जो कि सर्वश्रेष्ठ टोटल था। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। अब यह टोटल सबसे बड़ा टोटल बन गया है। खास बात तो यह है कि भारत का नया रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की धरती पर आया है, जहां कि पिच बल्लेबाजों के लिए मुश्किल मानी जाती है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर
यह भी पढ़ें: पंत का ऐतिहासिक शतक: 17 महीने...14 पारियों के बाद लगाई सेंचुरी; किस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर बैटर बने?

|
स्कोर |
मैदान |
साल |
नतीजा |
|---|---|---|---|
|
720/9 |
वेलिंगटन |
2026 |
मैच जारी |
|
583/7 पारी घोषित |
अहमदाबाद |
1999 |
ड्रॉ |
|
566/8 पारी घोषित |
नागपुर |
2010 |
भारत जीता |
|
557/5 पारी घोषित |
इंदौर |
2016 |
भारत जीता |
|
537/3 पारी घोषित |
चेन्नई |
1956 |
भारत जीता |
यह भी पढ़ें: पंत का ऐतिहासिक शतक: 17 महीने...14 पारियों के बाद लगाई सेंचुरी; किस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर बैटर बने?
विज्ञापन
Trending Videos
गिल और राहुल
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का सबसे बड़ा टोटल
भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर भी अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया। इस मामले में टीम इंडिया ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने 521 रन बनाते ही न्यूजीलैंड की धरती पर अपना सबसे बड़ा टोटल बना दिया था। इससे पहले टीम इंडिया ने 2009 में हैमिल्टन के सेडन पार्क में 520 रन बनाए थे। उस ऐतिहासिक मैच में सचिन तेंदुलकर ने 160 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने 520 रनों के उस आंकड़े को पार कर नया इतिहास लिख दिया है।
न्यूजीलैंड में भारत के पांच सबसे बड़े टेस्ट स्कोर

|---|---|---|
|
720/9 |
बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन |
2026 |
|
520 |
हैमिल्टन |
2009 |
|
482 |
ऑकलैंड |
1990 |
|
476/4 (पारी घोषित) |
नेपियर |
2009 |
|
438 |
बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन |
2014 |
पंत और गिल
- फोटो : BCCI
टॉप-5 बल्लेबाजों के दम पर खड़ा हुआ रनों का पहाड़
वेलिंगटन टेस्ट में भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। पहली पारी में केएल राहुल ने शानदार 136 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल (98), यशस्वी जायसवाल (85), देवदत्त पडिक्कल (80) और ऋषभ पंत (128) ने बेहतरीन पारियां खेलकर कीवी गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
भारत ने की पाकिस्तान के 12 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने एक ऐसा दुर्लभ कीर्तिमान रच दिया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले केवल एक बार हुआ था। इस पारी में भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में से हर एक ने 80 या उससे अधिक रन बनाए।टेस्ट इतिहास में यह केवल दूसरा मौका है जब किसी टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों ने एक ही पारी में 80+ का स्कोर खड़ा किया है। इससे पहले 2014 में अबू धाबी टेस्ट में पाकिस्तान ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही (566/3 घोषित) यह कमाल किया था।

ऋषभ पंत का शतक
- फोटो : BCCI
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
पंत ने अपनी 128 रन की पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। पंत के नाम अब 108 छक्के हो गए हैं और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मैकुलम तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी |
छक्के |
|---|---|
|
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) |
138 |
|
ऋषभ पंत (भारत) |
108 |
|
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) |
107 |
|
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) |
100 |
|
टिम साउदी (न्यूजीलैंड) |
98 |
|
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) |
98 |